फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Today: Late-Night Metro, Diwali Traffic Plan and Fire Safety Concerns

जयपुर में आज बड़ी खबरें: देर रात तक चलेगी मेट्रो, बाजारों में ट्रैफिक प्लान लागू; आग से बचाव पर आयोग सख्त

Tue, 03 Nov 2026 06:00 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 03 Nov 2026 06:00 PM IST
सार
Register For Event

दीपावली पर जयपुर मेट्रो 11 नवंबर तक रात 12:30 बजे तक चलेगी और बाजारों में छह से नौ नवंबर तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, मानवाधिकार आयोग ने बाजारों में आग से बचाव के इंतजामों पर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Jaipur Today: Late-Night Metro, Diwali Traffic Plan and Fire Safety Concerns
जयपुर की बड़ी खबरें - फोटो : जयपुर की बड़ी खबरें

विस्तार

दीपावली से पहले जयपुर में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। रोशनी और सजावट देखने के लिए परकोटे के बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मेट्रो का संचालन रात 12:30 बजे तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, छह से नौ नवंबर तक शाम छह बजे से परकोटे समेत शहर के कई प्रमुख बाजारों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। दूसरी ओर, घने बाजारों में आग से बचाव के इंतजामों पर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने चिंता जताते हुए अधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

दीपावली पर रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो

दीपावली पर जयपुर के बाजारों में देर रात तक घूमने वाले लोग अब मेट्रो से भी घर लौट सकेंगे। जयपुर मेट्रो ने तीन से 11 नवंबर तक ट्रेनों का संचालन रात 12:30 बजे तक करने का फैसला किया है। मानसरोवर और बड़ी चौपड़ स्टेशन से आखिरी ट्रेन इसी समय रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना मेट्रो फेरों की संख्या भी 202 से बढ़ाकर 214 कर दी गई है।

विज्ञापन

पूरी खबर यहां पढ़ें-जयपुर: दीपावली पर आज से रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो, 11 नवंबर तक बढ़ा संचालन समय

विज्ञापन
विज्ञापन


छह से नौ नवंबर तक बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। छह से नौ नवंबर तक शाम छह बजे से परकोटे सहित शहर के कई प्रमुख बाजारों और इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी, जबकि कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। बाजारों के आसपास मुख्य सड़कों पर पार्किंग की भी अनुमति नहीं होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें- दीपावली पर जयपुर में ये रहेगा ट्रैफिक प्लान, परकोटे के बाजारों में वाहनों की एंट्री पर रोक


बाजारों में आग से बचाव के इंतजामों पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट

दीपावली से पहले जयपुर के घने बाजारों में आग से सुरक्षा के इंतजामों को लेकर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने सवाल उठाए हैं। आयोग ने पूछा है कि बाजारों में आग लगने की स्थिति में पर्याप्त पानी, दमकल की गाड़ियां और जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं या नहीं। आयोग ने भीड़भाड़ वाले बाजारों से पटाखों की दुकानों को हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा है।

आयोग के एकलपीठ अध्यक्ष न्यायमूर्ति जीआर मूलचंदानी ने दो नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। नगर निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, पुलिस आयुक्त और मुख्य अग्निशमन अधिकारी से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। मामले की अगली सुनवाई छह नवंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें- जयपुर: दिवाली पर बाजारों में आग लगी तो कैसे बुझेगी? फायर सेफ्टी के इंतजामों पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

 

चोंप गांव में कुएं में कूदी महिला, पुलिसकर्मी ने बचाई जान

दौलतपुरा थाना क्षेत्र के चोंप गांव में सास-बहू के बीच विवाद के बाद एक महिला ने खेत में बने करीब 50 फीट गहरे सूखे कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंची। ड्राइवर कॉन्स्टेबल तेजपाल कुएं में उतरे और खाट की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार, कुआं महिला के घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में बना था। महिला देर रात घर से निकल गई थी और परिजन रातभर उसकी तलाश कर रहे थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें- जयपुर: सास-बहू के विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला, पुलिसकर्मी ने जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed