फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Today: New Dubai Flight, Weekly Train to Santragachi and 20 Lakh Rupee Theft

जयपुर की बड़ी खबरें: दुबई की नई फ्लाइट, सांतरागाछी के लिए ट्रेन और बीस लाख की चोरी

Tue, 27 Oct 2026 07:34 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 27 Oct 2026 07:34 PM IST
सार
Register For Event

जयपुर में आज की प्रमुख खबरों में दुबई के लिए अतिरिक्त फ्लाइट, सांतरागाछी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन और व्यापारी से बीस लाख रुपये की चोरी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने दिल्ली महारैली के लिए कंट्रोल रूम बनाया है और लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने के नाम पर बुजुर्ग से डेढ़ लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है।

विज्ञापन
Jaipur Today: New Dubai Flight, Weekly Train to Santragachi and 20 Lakh Rupee Theft
jaipur today - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर से दुबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलने जा रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार से इस रूट पर नई फ्लाइट शुरू करेगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। जयपुर से फ्लाइट दोपहर एक बजे रवाना होगी, जबकि दुबई से वापसी की उड़ान रात 9:10 बजे जयपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ें- राजस्थान: जयपुर से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सेवा

विज्ञापन

सांतरागाछी के लिए शुरू होगी नई साप्ताहिक ट्रेन

जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने जा रही है। ट्रेन संख्या 18061 चार नवंबर से प्रत्येक बुधवार को सांतरागाछी से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18062 छह नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे खातीपुरा से चलेगी और अगले दिन शाम 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी खबर पढें-  रेलवे खबर: जयपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, सांतरागाछी से 4 नवंबर और खातीपुरा से 6 नवंबर को होगा संचालन

कचौरी खाने रुका व्यापारी, बीस लाख रुपये का बैग लेकर भागे बदमाश

जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में कचौरी खाने के लिए रुके व्यापारी चंपालाल की स्कूटी के आगे रखा बीस लाख रुपये से भरा बैग दो बदमाश लेकर फरार हो गए। सोमवार शाम करीब चार बजे हुई इस वारदात के दौरान व्यापारी और स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज खंगालना शुरू किया है।

पूरी खबर पढें- जयपुर: बीस रुपये की कचौरी खाने रुका व्यापारी, स्कूटी से बीस लाख का बैग लेकर भागे बदमाश

दिल्ली महारैली के लिए कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। यहां से दिल्ली जाने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं और वाहनों का समन्वय किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व ने राजस्थान से

 

पूरी खबर पढें- जयपुर: दिल्ली महारैली के लिए जयपुर में कांग्रेस का कंट्रोल रूम तैयार, इन्हें मिली जिम्मेदारी


लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने के नाम पर बुजुर्ग से डेढ़ लाख की ठगी

जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में 72 वर्षीय विमलेश चंद्र जोशी से डेढ़ लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताकर पेंशन खाते का लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने में मदद का भरोसा दिया था। इसके बाद बुजुर्ग के खाते से अलग-अलग लेनदेन के जरिए रकम निकाल ली गई। शिकायत पर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर: लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने के नाम पर बुजुर्ग से डेढ़ लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed