फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   madan-rathore-america-pakistan-match-statement-rajasthan-bjp

राजस्थान: अमेरिका-पाकिस्तान में मैच हुआ, तो हम पाक के साथ..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सियासी बवाल

Thu, 15 Oct 2026 11:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:42 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान प्रेम को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उन्होंने पड़ोसी देश होने के आधार पर पाकिस्तान का साथ देने की बात कही। बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल है।

विज्ञापन
madan-rathore-america-pakistan-match-statement-rajasthan-bjp
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के एक बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच होता है, तो भारत को पाकिस्तान का साथ देना चाहिए, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी देश है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा, “अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में मैच होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी।” राठौड़ के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के समर्थन देने संबंधी उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक बहस को हवा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के सामने आने के बाद उनके कथन के संदर्भ और उसके राजनीतिक मायनों को लेकर चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव: जेल में बंद महिला प्रत्याशी से यूपीएससी पास तक मैदान में

ये था पूरा बयान
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राठौड़ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच का रिश्ता समझाने का प्रयास कर रहे थे। प्रयास करते करते मदन राठौड़ भावनाओं में इतना बह गए कि वो बोल बैठे कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच में मैच होता है, पाकिस्तान जीत जाता है और भारत में रहकर कोई पटाखे चलाता है तो वो स्वीकार नहीं होगा। मदन राठौड़ यही नहीं रुके मदन राठौड़ बोले हां अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच में मैच होता है और पाकिस्तान जीतता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, पड़ोसी होने के नाते।

आपको भी समर्पित होना होगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय को साधने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ये कहा, हम हर व्यक्ति के साथ और उसके विकास के लिए खड़े हैं। पर ये नहीं चलेगा कि भारत पाकिस्तान का मैच हो और पाकिस्तान मैच जीत जाए और यहां रहने वाले भारत की हार पर खुशियां मनाएं, पटाखे चलाएं। ये बर्दाश्त नहीं है। आपको हम सब कुछ देने को तैयार खड़े हैं। हमारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं है, पर आप आपको भी राष्ट्र के प्रति समर्पित होना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed