फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Some Sarpanches Win by Just Three Votes, Others by Over a Thousand

जयपुर पंचायत चुनाव: कहीं तीन वोट से जीत, कहीं हजार से ज्यादा का अंतर; सरपंच चुनाव में दिखे दिलचस्प मुकाबले

Sun, 25 Oct 2026 02:16 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 25 Oct 2026 02:16 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान के सरपंच चुनाव में कहीं महज तीन वोट से जीत तय हुई, तो कहीं प्रत्याशियों ने एक हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से बाजी मारी। दुर्जनियावास में मंजू तीन वोट से जीतीं, जबकि जोबनेर की बाबरवालों की ढाणी में शीला कुमावत ने 1,372 वोटों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: Some Sarpanches Win by Just Three Votes, Others by Over a Thousand
जयपुर पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के सरपंच पद के नतीजों में कई जगह कांटे की टक्कर देखने को मिली, तो कुछ ग्राम पंचायतों में विजेताओं ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उपलब्ध परिणामों में सबसे दिलचस्प मुकाबला जयपुर की झोटवाड़ा पंचायत समिति की दुर्जनियावास ग्राम पंचायत में रहा, जहां मंजू ने महज तीन वोट से सरपंच पद का चुनाव जीता।

विज्ञापन


दुर्जनियावास में तीन वोट से जीतीं मंजू
झोटवाड़ा पंचायत समिति की दुर्जनियावास ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मंजू और सयारी देवी के बीच मुकाबला रहा। मंजू को 511 वोट मिले, जबकि सयारी देवी को 508 वोट मिले। इस तरह मंजू ने तीन वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सांभरलेक पंचायत समिति की हाचूकड़ा ग्राम पंचायत में पोखरमल यादव ने शमीम मोहम्मद को 12 वोट से हराया। खेड़ी राम ग्राम पंचायत में राजू लाल 22 वोट से सरपंच चुने गए। वहीं, जोबनेर पंचायत समिति की बस्सी झाझड़ा ग्राम पंचायत में एकता शर्मा ने 24 वोट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरवालों की ढाणी में शीला कुमावत की बड़ी जीत

जोबनेर पंचायत समिति की बाबरवालों की ढाणी ग्राम पंचायत में शीला कुमावत ने सरपंच पद का चुनाव बड़े अंतर से जीता। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर शीला को 1,939 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ममता को 567 वोट मिले। शीला ने 1,372 वोटों से जीत दर्ज की।

जोबनेर पंचायत समिति की हिंगोनिया ग्राम पंचायत में संपत देवी ने 1,248 वोटों से जीत हासिल की। आसलपुर ग्राम पंचायत में विमला 1,053 वोटों से सरपंच चुनी गईं। झोटवाड़ा पंचायत समिति की कालवाड़ ग्राम पंचायत में नरेंद्र कुमार मीणा ने 857 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि पचार ग्राम पंचायत में राजेश कुमार 934 वोटों के अंतर से विजयी रहे।


यह भी पढें- Liveराजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: बीकानेर ने पार्वती ने बनाया रिकॉर्ड, खोहर को मिला पहला अलग सरपंच

अन्य ग्राम पंचायतों के नतीजे

जोबनेर पंचायत समिति की ढिंढा ग्राम पंचायत में जयकुमार कुमावत ने 567 वोटों से जीत दर्ज की। भैंसावा में सुंदरी देवी 736 वोटों से सरपंच चुनी गईं, जबकि भगवतपुरा में बलवंत चौधरी ने 359 वोटों से जीत हासिल की। डूंगरी ग्राम पंचायत में लक्ष्मण कुमार मीणा ने कैलाश चंद मीणा को 68 वोटों से हराया। दूदू पंचायत समिति की नयागांव ग्राम पंचायत में रेखा गुर्जर ने 105 वोटों से और बिंगोलाव ग्राम पंचायत में मेघा ने 95 वोटों से जीत दर्ज की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed