फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: How Will Cyclone Arnab Impact the State?

राजस्थान में क्या फिर बदलेगा मौसम?: अर्नब का असर; 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पूर्वी इलाकों में ओलों की चेतावनी

Fri, 30 Oct 2026 06:24 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 30 Oct 2026 06:24 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया है। जयपुर-भरतपुर समेत 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: How Will Cyclone Arnab Impact the State?
जयपुर में मौसम

विस्तार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है।

विज्ञापन

बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम में बदलाव के कारण अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

इन 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और डीडवाना-कुचामन में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर में अवैध रूप से रह रहीं 10 विदेशी युवतियां डिपोर्ट, नौ थाईलैंड और एक लाओस की निवासी

19 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही, उदयपुर, बालोतरा, चूरू, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में भी बदल सकता है मौसम

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जैसलमेर और बाड़मेर सहित सीमावर्ती इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। डीडवाना-कुचामन में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बालोतरा, चूरू, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एक नवंबर से मौसम शुष्क होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद एक नवंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed