फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sariska Tiger Reserve on Alert as Tiger ST-15 and Two-Year-Old Cub Go Missing

राजस्थान: सरिस्का में बाघ एसटी-15 और शावक लापता, वन विभाग की बढ़ी चिंता

Sat, 10 Oct 2026 08:06 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 10 Oct 2026 08:06 AM IST
सार
Register For Event

सरिस्का में 10 वर्षीय बाघ ST-15 तीन सप्ताह और बाघिन ST-27 का दो वर्षीय शावक एक महीने से लापता है। वन विभाग ने तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Sariska Tiger Reserve on Alert as Tiger ST-15 and Two-Year-Old Cub Go Missing
सरिस्का

विस्तार

सरिस्का बाघ अभयारण्य में 10 वर्षीय बाघ ST-15 और बाघिन ST-27 का दो वर्षीय शावक लंबे समय से नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों का पता नहीं चलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने उनकी तलाश के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन

बाघ ST-15 करीब तीन सप्ताह से लापता है, जबकि बाघिन ST-27 का शावक लगभग एक महीने से दिखाई नहीं दिया है। शावक के पगमार्क मिलने से उसकी मौजूदगी के संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन कैमरा ट्रैप में अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


यह भी पढें- नवरात्र की तैयारियां तेज: आमेर के शीला माता मंदिर में 11 से घटस्थापना; छठ से निशा पूजन तक ये रहेगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

ST-15 की टेरेटरी में दूसरे बाघों की हलचल

ST-15 की टेरेटरी में बाघ ST-21 और ST-25 की आवाजाही बढ़ने से भी वन विभाग की चिंता बढ़ी है। सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ टेरेटरी को लेकर संघर्ष की आशंका बनी रहती है। ऐसे में दोनों बाघों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

वन विभाग की टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं। अब कैमरा ट्रैप में दर्ज तस्वीरों और गतिविधियों की दोबारा जांच कर अभियान तेज किया जाएगा। फिलहाल ST-15 और शावक की स्थिति को लेकर कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed