फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jhunjhunu-rajasthan-current-shock-8-labourers-death-pm-modi-compensation-announcement

झुंझुनूं हादसे पर पीएम ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपये देने का एलान

Mon, 02 Nov 2026 03:53 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Nov 2026 03:53 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान के झुंझुनूं में सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
jhunjhunu-rajasthan-current-shock-8-labourers-death-pm-modi-compensation-announcement
पीएम मोदी। फाइल - फोटो : एक्स/बीजेपी

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में झुलस गए हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "राजस्थान के झुंझुनूं में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हो। जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।"
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने हादसे पर दुख जताते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान व घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''

ये भी पढ़ें- झुंझुनूं में बड़ा हादसा: सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत की सूचना


पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सड़क निर्माण के दौरान बजरी मिलाने वाली एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में बिजली का करंट फैल गया, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। मृतक मंडावरा और छापोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, पांच घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

उदयपुरवाटी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रामपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मशीन के हाईवोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आने से मजदूरों को करंट लग गया। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed