Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jodhpur bilara alleged religious conversion racket sujit hanuman arrested rajasthan

जोधपुर: धर्म परिवर्तन कराने के कथित गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; लालच देने का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 06:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 06 Nov 2026 06:08 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण जिले के बिलाड़ा में लालच और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के कथित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में सुजीत हनुमान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। परिवादी प्रशांत वर्मा का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशे की लत छुड़वाने, आर्थिक स्थिति सुधारने और चमत्कारिक लाभ दिलाने का भरोसा देकर ईसाई धर्म से जुड़े कार्यक्रमों और प्रार्थना सभाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
jodhpur bilara alleged religious conversion racket sujit hanuman arrested rajasthan
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण जिले के बिलाड़ा में लालच और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के कथित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लोगों को नशे की लत छुड़वाने, आर्थिक स्थिति सुधारने और चमत्कारिक लाभ दिलाने का भरोसा देकर ईसाई धर्म से जुड़े कार्यक्रमों और प्रार्थना सभाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था। पुलिस अब इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नशे की लत छुड़वाने और आर्थिक स्थिति सुधारने का दिया भरोसा

पुलिस के अनुसार, परिवादी प्रशांत वर्मा ने बिलाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2015-16 के दौरान उसका संपर्क सुजीत हनुमान से हुआ था। आरोप है कि सुजीत ने उसे नशे की लत छुड़वाने और आर्थिक स्थिति में सुधार का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसे नियमित रूप से प्रार्थना कार्यक्रमों और ईसाई धर्म से जुड़े सेमिनारों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। परिवादी का आरोप है कि उसे ईसाई धर्म स्वीकार करने पर नशे की लत छूटने, आर्थिक स्थिति बेहतर होने और चमत्कारिक लाभ मिलने का प्रलोभन दिया गया।

विज्ञापन

बाइबल कोर्स के लिए भेजा, सोसायटी का सदस्य बनाया

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2018-19 में परिवादी को बालोतरा स्थित एक कॉलेज में बाइबल से संबंधित कोर्स करने के लिए भेजा गया। इसके बाद उसे बाइबल सोसायटी ऑफ इंडिया का सदस्य भी बनाया गया। आरोप है कि सुजीत उसे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म का प्रचार करने और प्रार्थना कार्यक्रमों में शामिल करने के लिए कहता था। परिवादी ने यह भी बताया कि उसे जोधपुर के पाली रोड स्थित एक संस्थान में 14 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी दिलवाई गई थी। वहां धार्मिक साहित्य का वितरण किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय कारोबार के नाम पर अजमेर बुलाने का आरोप

परिवादी के अनुसार, सितंबर 2026 में उसे चाय का व्यवसाय शुरू कराने का प्रलोभन दिया गया। इसी सिलसिले में जयपुर निवासी आनंद कराडे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसे अजमेर के डीसी सेंटर ले जाया गया। वहां चाय व्यवसाय के नाम पर बिना ब्याज 40 हजार रुपये का ऋण देने की बात कही गई। आरोप है कि कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य धर्म परिवर्तन कराना था। साथ ही परिवादी को इस संबंध में किसी अन्य व्यक्ति को जानकारी नहीं देने के लिए भी कहा गया।

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज यादव के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के सुपरविजन और बिलाड़ा वृताधिकारी मनीष देव विश्वकर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सुजीत हनुमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और उनकी भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा, एएसआई भंवरलाल सिरवी, हेड कांस्टेबल देदाराम और कांस्टेबल अनिल व अशोक की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed