फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman Murdered, Body Buried in Jaipur’s Bindayaka; Husband Missing

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिंदायका में महिला की हत्या कर जमीन में दफनाया शव, एफएसएल ने जुटाए अहम सबूत, पति फरार

Mon, 28 Sep 2026 06:42 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 28 Sep 2026 06:42 AM IST
सार
Register For Event

जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में महिला की हत्या कर शव जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Woman Murdered, Body Buried in Jaipur’s Bindayaka; Husband Missing
बिंदायका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिंदायका इलाके की प्रेस्टीज कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर शव जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ प्रेस्टीज कॉलोनी में किराए के कमरे में रहती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया। घटना के बाद से उसका पति फरार है। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश के साथ ही घटना में उसकी भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढें- एसआईआर विवाद: भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की
सूचना मिलने पर बिंदायका थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी ली। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाकर उन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया।

पुलिस अब महिला की मौत की परिस्थितियों और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। शव को जमीन से बाहर निकालने के बाद उससे जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। पुलिस फरार पति के संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed