फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   111 lives lost 743 houses and 11 bridges destroyed in himachal pradesh in mansoon

हिमाचल में कुदरत का कहर: 111 लोगों की गईं जानें, 743 मकान और 11 पुल हुए तबाह; सिरमौर में सबसे अधिक 87 मौतें

Sat, 22 Aug 2026 10:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 10:57 PM IST
सार
Register For Event

आपदा से 743 मकान क्षतिग्रस्त हुए। इनमें सोलन के 239, कांगड़ा के 155 और मंडी के 136 मकान हैं। प्रदेश में 3674 सड़कें, 11 पुल और 3090 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं। कांगड़ा में 736, मंडी में 615 और शिमला में 614 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं।

विज्ञापन
111 lives lost 743 houses and 11 bridges destroyed in himachal pradesh in mansoon
हिमाचल में इस साल आपदा में 111 की मौतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून और अन्य प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है। विधायक विपिन सिंह परमार के प्रश्न के जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि अब तक 111 लोगों की मौत, नौ लोग घायल और कांगड़ा में पांच परिवार विस्थापित हुए हैं। सिरमौर सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 87 लोगों की जान गई। लाहौल-स्पीति में 16, सोलन में चार, मंडी में दो तथा कांगड़ा और कुल्लू में एक-एक मौत हुई।

विज्ञापन

743 मकान, 3674 सड़कें, 11 पुल क्षतिग्रस्त
आपदा से 743 मकान क्षतिग्रस्त हुए। इनमें सोलन के 239, कांगड़ा के 155 और मंडी के 136 मकान हैं। प्रदेश में 3674 सड़कें, 11 पुल और 3090 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं। कांगड़ा में 736, मंडी में 615 और शिमला में 614 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं। चंबा की 548, शिमला की 514 और कांगड़ा की 499 पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा। बिजली व्यवस्था में 494.49 किलोमीटर उच्चदाब, 755.07 किलोमीटर निम्नदाब लाइन, 1770 खंभे और 338 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू और लाहौल-स्पीति में तीन स्थानों पर फटे बादल 
लोक निर्माण विभाग की सड़कों को 536.83 करोड़, जल शक्ति विभाग की पेयजल परियोजनाओं को 116.14 करोड़ और निजी संपत्तियों को 12.87 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष नुकसान हुआ है। एक मार्च से एक अगस्त तक प्रदेश में औसत वर्षा 109.80 मिलीमीटर रही। जुलाई में कांगड़ा में 546.2, सिरमौर में 487.5 और चंबा में 447.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में तीन स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं, लेकिन किसी की जान नहीं गई।

विज्ञापन

1871 परिवारों को राहत राशि मिली
एक अगस्त तक 1871 प्रभावित परिवारों को राहत राशि मिल चुकी है, जबकि 1260 परिवारों का मुआवजा लंबित है। सरकार के अनुसार इसका मुख्य कारण राहत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर आवेदन न करना या आवेदन अधूरा होना है। औपचारिकताएं पूरी होने पर राशि जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed