फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   150 contract JBTs regularized in Shimla, orders issued

Shimla News: शिमला में 150 अनुबंध जेबीटी नियमित, आदेश जारी

Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
150 contract JBTs regularized in Shimla, orders issued
शिमला। जिले में अनुबंध पर कार्यरत 150 जेबीटी शिक्षकों को नियमित कर दिया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी के कार्यालय से नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। उपनिदेशक ने निर्देशों में कहा है कि नियमितीकरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नियमित किए शिक्षकों को 29,700 रुपये का न्यूनतम वेतनमान मिलेगा। यह हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा संशोधित नियम, 2022 के तहत दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें समय-समय पर अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। यह शिक्षक जिले के रामपुर, रोहड़ू, सुन्नी, जुब्बल और कोटखाई सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में कार्यरत हैं। नियमितीकरण के लिए शिक्षकों को निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी। इनमें शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article