फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   alligation by conductor

Shimla News: बस परिचालक ने बस की चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर पर लगाए आरोप

Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
alligation by conductor
नेरवा डिपो के कंडक्टर ने फिर सोशल मीडिया को बनाया हथियार
विज्ञापन

मामले की नेरवा डिपो के आरएम करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेरवा डिपो के कंडक्टर ने रामपुर के बाद राजधानी शिमला के फागली में बस की चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें कंडक्टर ने सोशल मीडिया को फिर से हथियार बनाया है। नेरवा डिपो के आरएम पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर आरएम तारादेवी के तहत आने वाले इस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधन विनोद शर्मा ने कंडक्टर के बार-बार विभाग की अंदरूनी व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर जाने और पोस्ट डालकर खुद को निर्दोष साबित करने के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कंडक्टर से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेकिंग में कंडक्टर के दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले सकते। इसकी बाकायदा विभागीय स्तर पर जांच होती है और तथ्यों को देखा जाता है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। कंडक्टर को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग के स्तर पर अपनी बात रखने के बजाय कंडक्टर जिस तरह से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहा है, इस पर उससे जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त कंडक्टर की रामपुर में हुई घटना की जांच रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। इस मामले में कंडक्टर ने सोशल मीडिया पर जाने के लिए बाकायदा लिखित में माफी मांगी थी। दूसरी बार कंडक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है, इसको लेकर कंडक्टर से जवाब मांगा जाएगा। कंडक्टर ने यूनियन का पदाधिकारी होने की आड़ लेकर आरोप लगाए हैं, इसमें यूनियन से भी पूछा जाएगा कि क्या वे पदाधिकारी हैं, इस तरह बयानबाजी के लिए अधिकृत हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed