फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   annual function of school

Shimla News: डीएवी स्कूल टुटू में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Fri, 09 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
annual function of school
वार्षिकोत्सव में नन्हें छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में शुक्रवार को प्राथमिक सेक्शन वर्ग का वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यचर्या संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद ज्ञान की रोशनी शीर्षक से शिक्षा के महत्व पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने पर्यावरण विषयक नाटक प्रस्तुत किया। आदिवासी नृत्य के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन की सुंदर झलक दिखाई गई। इसके पश्चात महाभारत पर आधारित नृत्य-प्रस्तुति के माध्यम से सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया गया। इसके अलावा आइकॉनिक बीट्स एंड कूल मूव्स’ थीम पर प्रस्तुत वेस्टर्न डांस ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। हिंदी नाटक भस्मासुर में अहंकार पर विजय तथा भगवान विष्णु के मोहिनी रूप का प्रभावशाली चित्रण किया गया। इसके बाद पंजाबी नृत्य ने उत्सव में जोश और उमंग भर दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता और लोकसंस्कृति को दर्शाती पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य जीवन ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कर्नल हरीश ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

इनसेट
ये मेधावी सम्मानित
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा तीसरी में आदित्य भारद्वाज, कल्पेश नेगी तथा प्रकृति, कक्षा चौथी में गौरांश ठाकुर, प्रज्वल ठाकुर और आराध्या शर्मा, कक्षा पांचवीं में कृतिका शर्मा, मयंक डोगरा और मन्नत कश्यप को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed