{"_id":"6ace1f183b5f3408b60199de","slug":"counseling-will-be-held-again-to-fill-vacant-seats-in-iti-know-the-new-date-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: आईटीआई में रिक्त सीटें भरने के लिए फिर होगी काउंसलिंग, जानिए नई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: आईटीआई में रिक्त सीटें भरने के लिए फिर होगी काउंसलिंग, जानिए नई तिथि
Tue, 13 Oct 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:38 PM IST
काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथि को भारत सरकार कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय प्रशिक्षण महानिदेशालय नई दिल्ली के निर्देशों के बाद बढ़ा गया है। इस संदर्भ में तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है।
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न व्यवसायों के रिक्त पड़ी खाली सीटों को भरने के लिए 15 अक्तूबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में मौके पर पहुंच कर अपने लिए सीट आरक्षित करवानी होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथि को भारत सरकार कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय प्रशिक्षण महानिदेशालय नई दिल्ली के निर्देशों के बाद बढ़ा गया है। इस संदर्भ में तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है, जो अभ्यर्थी ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, वे अपना पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर करवा सकते हैं। पहले से पंजीकृत एवं नए पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर, आवश्यक दस्तावेजों और फोटो पहचानपत्र सहित संबंधित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से प्रात: 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों के आधार पर उसी दिन की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और मेरिट के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। पूर्व दिवस की मेरिट सूची अगले दिवस मान्य नहीं होगी। प्रवेश मिलने की स्थिति में अभ्यर्थियों को उसी समय संस्थान में निर्धारित शुल्क एवं फंड जमा करवाने होंगे। रिक्त सीटों की जानकारी संबंधित संस्थान से प्राप्त की जा सकती है। इस स्पॉट राउंड में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने सत्र 2026 में अभी तक किसी भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश नहीं लिया है। पहले से प्रवेश हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अपना संस्थान या व्यवसाय बदलने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन