फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   delhi shimla dharamshala flight service resumed winter schedule 2026

हिमाचल आने वालों के लिए खुशखबरी: दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें फ्लाइट की नई टाइमिंग

Mon, 02 Nov 2026 10:00 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 02 Nov 2026 10:00 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को लेकर राहत भरी खबर है। करीब एक महीने से प्रभावित दिल्ली-शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा रविवार से दोबारा शुरू हो गई है। एलायंस एयर ने सर्दियों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत अब दिल्ली से सुबह 7:40 बजे विमान उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
delhi shimla dharamshala flight service resumed winter schedule 2026
दिल्ली-शिमला हवाई सेवा बहाल! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई संपर्क फिर से बहाल हो गया है। तकनीकी और परिचालन कारणों से करीब एक महीने से प्रभावित एलायंस एयर की उड़ानें रविवार से दोबारा शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही कंपनी ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए इस हवाई मार्ग का विंटर शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


नई समयसारिणी के अनुसार अब दिल्ली से शिमला और धर्मशाला के बीच उड़ानों का संचालन सुबह के समय होगा। त्योहारी सीजन और विंटर पर्यटन सीजन की शुरुआत से पहले हिमाचल की हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एलायंस एयर के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट के लिए टिकट उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा अक्तूबर में भी शिमला एयरपोर्ट पर कई दिन उड़ानें रद्द रहने की स्थिति सामने आई थी।
विज्ञापन


अक्तूबर में कई दिन रद्द रही थीं उड़ानें
उपलब्ध आधिकारिक परिचालन आंकड़ों के अनुसार 11, 14, 15 और 17 अक्तूबर को दिल्ली-शिमला-दिल्ली और शिमला-धर्मशाला-शिमला रूट की उड़ानें प्री-कैंसल या रद्द दर्ज की गई थीं। रविवार सुबह नई दिल्ली से एलायंस एयर का विमान शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से विमान ने सुबह धर्मशाला के लिए उड़ान भरी। धर्मशाला से वापसी के बाद यही विमान शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। पहले दिन शिमला हवाई अड्डे पर आगमन की दो उड़ानों के जरिये कुल 23 यात्री पहुंचे। वहीं, प्रस्थान की दो उड़ानों से 28 यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। शिमला हवाई अड्डे के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि हवाई सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से शिमला और धर्मशाला की नई फ्लाइट टाइमिंग एलायंस एयर के विंटर शेड्यूल के अनुसार उड़ानों का नया समय इस प्रकार है:

 

Trending Videos

दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट का पूरा विंटर शेड्यूल

रूट उड़ान का समय पहुंचने का समय
दिल्ली से शिमला सुबह 7:40 बजे सुबह 8:50 बजे
शिमला से धर्मशाला सुबह 9:15 बजे सुबह 10:05 बजे
धर्मशाला से शिमला सुबह 10:30 बजे सुबह 11:20 बजे
शिमला से दिल्ली सुबह 11:45 बजे दोपहर 12:55 बजे

एयरलाइन: एलायंस एयर
शेड्यूल: विंटर शेड्यूल
नोट: सभी समय स्थानीय समयानुसार हैं।

विंटर टूरिज्म सीजन में मिलेगी राहत
सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश के शिमला और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद रहती है। ऐसे में दिल्ली से सीधी हवाई सेवा बहाल होने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। नई समयसारिणी के अनुसार यात्रियों को अब अपनी यात्रा की योजना निर्धारित उड़ान समय के मुताबिक बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed