फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal high court three new judges oath ceremony

शपथ ग्रहण: हिमाचल हाईकोर्ट में बढ़ी न्यायिक ताकत, तीन नए जजों ने ली शपथ; जानें किसका कैसा रहा न्यायिक सफर

Mon, 31 Aug 2026 09:53 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 31 Aug 2026 09:53 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल हाईकोर्ट को रविवार को तीन नए न्यायाधीश मिले। चिराग भानु सिंह ने न्यायाधीश, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोक भवन में तीनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
himachal high court three new judges oath ceremony
हिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को रविवार को तीन नए न्यायाधीश मिले। चिराग भानु सिंह ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। लोक भवन में  राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

मुख्य सचिव केके पंत ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही संचालित की। राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने शपथ पत्रों पर राज्यपाल और नवनियुक्त न्यायाधीशों के हस्ताक्षर करवाए। समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग भानु सिंह का लंबा न्यायिक अनुभव
चिराग भानु सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। 1994 में उन्होंने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में पंजीकरण कराया। वर्ष 2003 से उन्होंने प्रदेश सरकार के उप महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दीं। 2007 में वह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त हुए। वह हिमाचल प्रदेश औद्योगिक न्यायाधिकरण-सह-श्रम न्यायालय के न्यायाधीश, चंबा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरकार के प्रधान सचिव (विधि), प्रधान सचिव (लोकायुक्त एवं मानवाधिकार आयोग), राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशक और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के ओएसडी रहे। वह सुप्रीम कोर्ट में दो बार रजिस्ट्रार (न्यायिक-एक) भी रहे। 
विज्ञापन

1996 में न्यायिक सेवा में आए भूपेश शर्मा
भूपेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और जुलाई 1996 में कांगड़ा में सब जज-सह-न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में न्यायिक सेवा शुरू की। 2012 में उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदोन्नत किया गया। वह हमीरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और शिमला में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रहे। चार अक्तूबर 2024 से वह हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत थे।

योगेश जसवाल ने 1991 में शुरू की थी वकालत
योगेश जसवाल ने 1991 में एचपीयू से एलएलबी की डिग्री हासिल की और 1991-92 में बार काउंसिल में पंजीकरण कराया। 1996 में हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में शामिल हुए। 2013 में उच्चतर न्यायिक सेवा में पदोन्नत होने के बाद उन्होंने घुमारवीं में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और किन्नौर, चंबा तथा कांगड़ा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दीं। वह श्रम न्यायालय-सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार और हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed