{"_id":"6a8be43c0161324c40063c69","slug":"himachal-hrtc-electric-bus-charging-stations-21-locations-122-crore-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ई-बस चार्जिंग: हिमाचल में 21 जगहों पर जल्द शुरू होंगे चार्जिंग स्टेशन, 122 करोड़ से 80 स्थानों पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-बस चार्जिंग: हिमाचल में 21 जगहों पर जल्द शुरू होंगे चार्जिंग स्टेशन, 122 करोड़ से 80 स्थानों पर काम
Mon, 24 Aug 2026 11:57 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:57 AM IST
हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। एचआरटीसी 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। 34 स्थानों पर स्टेशन तैयार हैं और 21 पर अगले एक माह में सुविधा शुरू करने का लक्ष्य है। कुल 99 चार्जिंग प्वाइंट पर 180 किलोवाट के फास्ट CCS-2 चार्जर लगाए जा रहे हैं। एचआरटीसी के बेड़े में 297 इलेक्ट्रिक बसें हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क बढ़ाने के साथ अब इनके लिए चार्जिंग ढांचे को भी तेजी से मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रदेश में 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। इनमें से 34 स्थानों पर स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर अगले एक माह में सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को एचआरटीसी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में चार्जिंग नेटवर्क की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार भी जरूरी है। इसी को देखते हुए बस अड्डों और वर्कशॉप में चरणबद्ध तरीके से चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
80 स्थानों पर 99 चार्जिंग प्वाइंट
एचआरटीसी की योजना के तहत प्रदेश के 80 स्थानों पर कुल 99 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर 180 किलोवाट क्षमता वाले फास्ट CCS-2 चार्जर लगाए जा रहे हैं। चार्जिंग नेटवर्क को केवल शिमला और अन्य बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एचआरटीसी के बस अड्डों और वर्कशॉप को इससे जोड़ा जा रहा है। इससे छोटे और लंबे दोनों रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आसान होगा।
विज्ञापन
297 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में वर्तमान में 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। ये बसें प्रदेश के छोटे और लंबे दोनों रूटों पर संचालित की जा रही हैं। ई-बसों के संचालन से निगम को डीजल बसों की तुलना में प्रति किलोमीटर करीब 15 से 16 रुपये की बचत हो रही है। इससे एचआरटीसी के परिचालन खर्च को कम करने में मदद मिल रही है।
एक चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलने की क्षमता
सामान्य परिस्थितियों में एक बार चार्ज करने के बाद इलेक्ट्रिक बस करीब 180 किलोमीटर तक चल सकती है। हालांकि कुछ लंबे रूटों पर इनका प्रदर्शन इससे बेहतर भी सामने आया है। एचआरटीसी के अनुसार हरोली-चंडीगढ़ के करीब 270 किलोमीटर लंबे रूट पर इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज करने के बाद सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।