फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uproar within BJP over sanitation system Former Deputy Mayor and Councilor at odds

Shimla News: सफाई व्यवस्था पर भाजपा में घमासान पूर्व उप महापौर, पार्षद आमने-सामने

Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uproar within BJP over sanitation system
Former Deputy Mayor and Councilor at odds
पूर्व उपमहापौर बोले, निगम नहीं कर रहा सफाई
विज्ञापन

पार्षद बोलीं, गलत शिकायतें कर रहे पूर्व डिप्टी मेयर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर से सटे मैहली और चैली क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप होने पर अब भाजपा में ही घमासान मच गया है। भाजपा नेता एवं पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा और पंथाघाटी से पार्टी की पार्षद कुसुम ठाकुर आमने-सामने आ गए हैं।


पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा का कहना है कि पंथाघाटी वार्ड के निचले इलाकों में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। मैहली-चैली सड़क पर कचरे के ढेर लग रहे हैं। नगर निगम इसे नहीं उठा रहा है। पूर्व उपमहापौर ने कहा कि यहां घरों से तो कूड़ा उठता है, लेकिन साथ लगती पंचायत के लोग यहां सड़क पर आकर कचरे के ढेर लगा रहे हैं। यदि केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शिमला आती है तो इस तरह के नजारे देखकर रैंकिंग के लिए अच्छे नंबर नहीं देगी। पूर्व उप महापौर ने कहा कि नगर निगम को यहां से कचरा उठाना चाहिए। इस पर वार्ड से भाजपा की वर्तमान पार्षद कुसुम ठाकुर ने कहा कि पूर्व उप महापौर गलत सूचनाएं दे रहे हैं। इसमें जिस जगह कचरे के ढेर लगे हैं, वह पंचायत क्षेत्र का इलाका है। सड़क से नीचे का क्षेत्र मैहली पंचायत में आता है। यहां की सफाई का जिम्मा भी पंचायत के पास ही है। नगर निगम अपने क्षेत्र में सफाई कर रहा है। इसे लेकर कोई शिकायत नहीं है। पूर्व उप महापौर को बिना पूरी जानकारी लिए सवाल नहीं उठाने चाहिए। उधर, नगर निगम का कहना है कि यह क्षेत्र पंचायत का है। नगर निगम लोगों की मांग पर यहां कई बार कचरा उठाता है। हालांकि, इसे उठाने का जिम्मा पंचायत का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article