फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Heavy rain lashes Shimla; many roads blocked across the state; know forecast for the week ah

हिमाचल माैसम: शिमला में झमाझम बरसे बादल, राज्य में 98 सड़कें बाधित, जानें कब तक जारी रहेगा बारिश का दाैर

Sat, 22 Aug 2026 01:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 01:51 PM IST
सार
Register For Event

 राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में शनिवार शाम तक जगह-जगह भूस्खलन से 98 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 89 बिजली ट्रांसफार्मर व 42 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain lashes Shimla; many roads blocked across the state; know forecast for the week ah
शिमला में झमाझम बारिश से नाले उफान पर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश जारी है। शनिवार सुबह राजधानी शिमला में कुछ देर के लिए भारी बारिश दर्ज की गई। हालांकि दोपहर को धूप खिल गई। प्रदेश के कई अन्य भागों में भी सुबह झमाझम बारिश हुई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में शनिवार शाम तक जगह-जगह भूस्खलन से 98 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 89 बिजली ट्रांसफार्मर व 42 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।इसके अतिरिक्त 138 बिजली ट्रांसफार्मर व 36 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। वहीं शिमला में सुबह हुई बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए। कई जगह नालों का पानी सड़क पर आ गया।

विज्ञापन


कब तक जारी रहेगा बारिश का दाैर
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 24 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी। इसके बाद 25 से 28 अगस्त तक बारिश में कमी आने के आसार हैं। आज बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 22 अगस्त को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 अगस्त को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 68.2, नगरोटा सूरियां 60.4, कांगड़ा एयरो 51.0, सुजानपुर टीहरा 39.8, गुलेर 35.4, बरठीं 25.6 व नेरी में 31.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

बिलासपुर में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर मलबा और जलभराव
बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और इसके बाद हुई बारिश ने कई स्थानों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर मलबा आ गया, जबकि निर्माणाधीन सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई स्थानों पर सड़क किनारे नालियों और नालों से पानी के साथ मलबा सड़कों तक पहुंच गया। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिन स्थानों पर सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य चल रहे हैं, वहां पानी जमा होने से आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के बाद लोक निर्माण विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गईं। विभागीय कर्मचारी और मशीनरी लगाकर सड़कों से मलबा हटाने और यातायात को सुचारू करने में जुटे रहे। 

नागनाला में पहाड़ी से फिर हुआ भूस्खलन, वीडियो वायरल
उत्तरशाल क्षेत्र के कटौला में नागनाला के पास शनिवार को फिर बड़ा भूस्खलन हुआ। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इससे क्षेत्र में आवाजाही को लेकर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से नागनाला और भूस्खलन प्रभावित स्थान के आसपास नहीं जाने की अपील की है। लोगों को बिना जरूरी काम के इस क्षेत्र में आवाजाही से बचने और बच्चों को अकेले वहां न भेजने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान लोगों से पहाड़ी के नीचे, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है। भूस्खलन का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मानसून सीजन में अब तक 224 लोगों को गंवानी पड़ी जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 22 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 224 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 330 लोग घायल हुए हैं। 32 पक्के और 58 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 376 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 15 दुकानों व 330 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इस अवधि के दाैरान 441 पालतु पशु-पक्षियों की माैत हो गई। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,12,129.57 लाख रुपये पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed