फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur says the cm sukhvinder sukhu is lying about the insult to the national anthem and must apologiz

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी

Sat, 22 Aug 2026 04:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 04:28 PM IST
सार
Register For Event

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्र गान के कथित अपमान को लेकर मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं, जिसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
Jairam Thakur says the cm sukhvinder sukhu is lying about the insult to the national anthem and must apologiz
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्र गान के कथित अपमान को लेकर मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं, जिसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी। जयराम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि सदन के भीतर बीते रोज गाए गए राष्ट्र गान का वीडियो जारी कर उसे दिखाया जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके कि वास्तव में किसी भाजपा विधायक ने राष्ट्र गान का अनादर किया है या मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए झूठ फैला रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के किसी भी विधायक ने राष्ट्र गान का अपमान नहीं किया है और इसे एक बेहद गंभीर मुद्दा बताते हुए सदन के अंदर और बाहर भाजपा विधायकों के साथ पुरजोर प्रदर्शन किया।  नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्र गीत का वास्तविक अपमान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराने के दौरान हुआ था, जबकि इससे पहले 1937 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राष्ट्र गीत वंदे मातरम को भी खंडित करने का काम किया गया था। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि यह देश किसी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फरमान से नहीं, बल्कि केवल संविधान से चलेगा। इसलिए मुख्यमंत्री को अपने निराधार आरोपों को वापस लेकर तुरंत सदन और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वहीं राष्ट्रगान के समय का वीडियो क्लिप रिकॉर्डिंग की मांग को लेकर भाजपा विधायक दल ने सचिव विधानसभा को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

रिज मैदान पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन करेगा भाजपा विधायक दल : बलबीर वर्मा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा ने बताया कि भाजपा विधायक दल रविवार प्रातः 11 बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा विधायक दल के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे और सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करेंगे। बलबीर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाजपा की ओर से जिला प्रशासन को विधिवत अनुमति के लिए आवेदन दिया गया है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाएगा तथा जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल एक स्वर में वंदे मातरम का गायन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed