फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   igmc shimla home based palliative care cancer patients

हिमाचल: कैंसर मरीजों का दर्द कम करने घर पहुंचेंगी डॉक्टरों की टीमें, आईजीएमसी शिमला ने शुरू की विशेष सेवा

Wed, 04 Nov 2026 09:53 AM IST
Ankesh Dogra आदित्य सोफत, शिमला।
आदित्य सोफत, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 04 Nov 2026 09:53 AM IST
सार
Register For Event

कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब दर्द से राहत के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आईजीएमसी शिमला के पेन एंड पैलिएटिव केयर विभाग ने शिमला और सोलन के 30 किलोमीटर के दायरे में होम बेस्ड केयर सेवा शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
igmc shimla home based palliative care cancer patients
आईजीएमसी शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला और सोलन के 30 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कैंसर सहित गंभीर दर्द से परेशान मरीजों को अब घरद्वार पर उपचार मिलेगा। आईजीएमसी के पेन एंड पैलिएटिव केयर विभाग ने कैनस्पॉट और सिपला पैलिएटिव फाउंडेशन के सहयोग से बिस्तर से न उठ पाने वाले असहाय मरीजों के लिए यह विशेष सेवा शुरू की है।

विज्ञापन


परिजनों द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के बाद विभाग की विशेष टीम मरीज के घर पहुंचेगी और उसे असहनीय दर्द से राहत दिलाने के लिए उपचार उपलब्ध करवाएगी। इस पहल से अस्पताल लाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और परिजनों की चिंता भी दूर होगी। दोनों क्षेत्रों में यह प्रयोग सफल रहने के बाद प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी इस तरह की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। विभाग ने इसके लिए दो होम बेस्ड पैलिएटिव केयर टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स और एक काउंसलर शामिल हैं। विभाग के प्रोफेसर डॉ. विनय सोम्या ने बताया कि मरीजों को दर्द से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह घरद्वार सेवा शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त मरीज आईजीएमसी के टर्शरी कैंसर सेंटर की ओपीडी के कमरा नंबर पांच में भी चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन


8448191580 पर कॉल कर ले सकते हैं सुविधा... बिस्तर से उठने में असमर्थ मरीज या उनके परिजन हेल्पलाइन 8448191580 पर संपर्क कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। टर्शरी कैंसर सेंटर के विभागााध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने कहा कि आईजीएमसी और सोलन के 30 किलोमीटर के दायरे में होम बेस्ड पैलिएटिव केयर सुविधाएं मरीजों को घर पर दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed