फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Impact of Punjab Bandh felt in Himachal; HRTC suspends bus operations, passengers stranded at ISBT.

पंजाब बंद: हिमाचल में भी दिखा असर, एचआरटीसी ने रोका बसों का संचालन, आईएसबीटी ऊना में फंसे रहे यात्री

Fri, 21 Aug 2026 01:59 PM IST
Krishan Singh Impact of Punjab Bandh felt in Himachal; HRTC suspends bus operations, passengers stranded at ISBT.
Impact of Punjab Bandh felt in Himachal; HRTC suspends bus operations, passengers stranded at ISBT. Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 01:59 PM IST
सार
Register For Event

पंजाब में बंद के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने प्रदेश से पंजाब की ओर जाने वाली बस सेवाओं को दोपहर 2 बजे तक रोक दिया। इसका सीधा असर जिला मुख्यालय के आईएसबीटी में देखने को मिला, जहां दिल्ली, चंडीगढ़, नालागढ़ और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
Impact of Punjab Bandh felt in Himachal; HRTC suspends bus operations, passengers stranded at ISBT.
आईएसबीटी ऊना में खड़ीं बसें। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बुलाए गए बंद का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला है। पंजाब में बंद के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने प्रदेश से पंजाब की ओर जाने वाली बस सेवाओं को दोपहर 2 बजे तक रोक दिया। इसका सीधा असर जिला मुख्यालय के आईएसबीटी में देखने को मिला, जहां दिल्ली, चंडीगढ़, नालागढ़ और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे। यात्रियों को बस सेवा शुरू होने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब बंद की कॉल दोपहर 2 बजे तक होने के कारण एचआरटीसी की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बसों के संचालन को लेकर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन

यात्रियों ने ये कहा
अपने परिवार के साथ हरियाणा के पिंजौर जाने वाली महिला यात्री पूनम शर्मा ने बताया कि वह करीब चार घंटे से आईएसबीटी में बस का इंतजार कर रहीं। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे के बाद बस सेवा बहाल होगी या नहीं, इसे लेकर भी उन्हें कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं नालागढ़ जाने वाले कांगड़ा निवासी सुनील कुमार और अरुण कुमार ने बताया कि वे काफी देर से आईएसबीटी में रुके रहे। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं हुई। यात्रियों ने कहा कि बंद के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अड्डा इंचार्ज संदीप राणा ने बताया कि पंजाब में बंद के कारण एचआरटीसी की बसों को दोपहर 2 बजे के बाद ही प्रदेश से बाहर भेजने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि दो बजे के बाद भी पंजाब में मौजूद परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद ही बसों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब बंद के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के कई रूट स्थगित करने पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed