फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayats to receive 16th Finance Commission funds; government has submitted utilization certificates.

हिमाचल प्रदेश: पंचायतों को मिलेगा 16वें वित्तायोग का पैसा, सरकार ने जमा कराया उपयोगिता प्रमाणपत्र

Fri, 28 Aug 2026 11:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 11:17 PM IST
सार
Register For Event

 अब केंद्र की ओर से पंचायतों को 16 वें वित्तायोग की पहली किस्त जारी होगी। पुराना पैसा खर्च न किए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने हिमाचल की किस्त रोक दी थी।

विज्ञापन
Panchayats to receive 16th Finance Commission funds; government has submitted utilization certificates.
पंचायतों को मिलेगा वित्तायोग का पैसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल ने 14वें वित्तायोग का पैसा विकास कार्यों में खर्च कर लिया है। पंचायतीराज विभाग की ओर से केंद्रीय मंत्रालय को उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा कर दिया है। अब केंद्र की ओर से पंचायतों को 16 वें वित्तायोग की पहली किस्त जारी होगी। पुराना पैसा खर्च न किए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने हिमाचल की किस्त रोक दी थी। अब केंद्र की गाइडलाइन की अनुसार विकास कार्यों की प्लान केंद्र को भेजा जा रहा है। 31 सितंबर तक विकास कार्यों के प्लान केंद्र को भेजने होंगे।

विज्ञापन


केंद्र से मिलने वाली 16वें वित्तायोग की पहली किस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास हो सकेगा। अगले महीने से पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य तेजी से शुरू हो जाएंगे। पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर केंद्र सरकार की कड़ी नजर रहेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि धनराशि का उपयोग निर्धारित योजनाओं के अनुसार हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सख्त निगरानी तंत्र स्थापित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक विकास संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed