फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla shoghi bus search 22 grams heroin two arrested

शिमला: बाहरी राज्य से चिट्टा लेकर आ रहे थे दो युवक, शोघी में बस की तलाशी के दौरान पुलिस ने किए गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 02:44 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 11 Oct 2026 02:44 PM IST
सार
Register For Event

शिमला के शोघी पुलिस चौकी के समीप नाकाबंदी के दौरान स्पेशल सेल ने बस की तलाशी लेकर दो युवकों से करीब 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस नशे की आपूर्ति के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
shimla shoghi bus search 22 grams heroin two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी पुलिस चौकी के समीप बस में सवार दो युवकों से करीब 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर को शिमला स्पेशल सेल की टीम शोघी पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बाहरी राज्य से चिट्टा लेकर दो युवक बस में सफर कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो युवकों के कब्जे से कुल करीब 22 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना वेस्ट शिमला में प्राथमिकी संख्या 215/2026 दर्ज की गई है। मामला 11 अक्तूबर 2026 को मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित तौर पर बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है। पुलिस जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed