फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transfer of 15 District and Additional District Judges

हिमाचल: 15 जिला न्यायाधीशों के तबादले, प्रदेश हाईकोर्ट ने जारी की सूची

Fri, 11 Sep 2026 08:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 08:09 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य न्यायिक सेवा के 15 जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Transfer of 15 District and Additional District Judges
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य न्यायिक सेवा के 15 जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन) शिमला अजय मेहता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहन (सिरमौर) लगाया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर (रामपुर बुशहर) मदन कुमार को प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट मंडी, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट मंडी अमन सूद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा नियुक्त किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना नरेश कुमार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू प्रकाश चंद राणा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना स्थानांतरित किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I राजेश चौहान को पदोन्नत कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट डॉ. अबिरा बासु को जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर (रामपुर बुशहर) नियुक्त किया है।

विज्ञापन


जबकि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहन गौरव महाजन को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I शिमला, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II ऊना कांता वर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I कुल्लू, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I मंडी अरविंद कुमार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II सोलन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I शिमला प्रवीन गर्ग को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II शिमला यजुवेंद्र सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I मंडी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II सोलन विवेक खनाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर (नाहन), अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I कुल्लू अमित मंडयाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II कुल्लू में स्थानांतरित किया गया है। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित अधिकारी 12 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से पहले अपना पदभार हस्तांतरित नहीं करेंगे। परवीन चौहान को एलआर सह प्रधान सचिव (कानून) के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन



ठियोग में लगेगा सर्किट कोर्ट
जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन) शिमला प्रत्येक माह के तीसरे हफ्ते में एक सप्ताह के लिए ठियोग में सर्किट कोर्ट का संचालन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed