फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Pitru Paksha 2026 Start 27 September Know What is Pitru Dosha Upay To Remove in Hindi

26 सिंतबर से श्राद्ध पक्ष शुरू, जानिए कब लगता है पितृदोष और दूर करने के क्या हैं सरल उपाय?

Sat, 26 Sep 2026 03:17 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Sep 2026 03:17 PM IST
सार
Register For Event

पितृदोष होने पर व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं पितृदोष के संकेत और इससे बचने के उपाय।

विज्ञापन
Pitru Paksha 2026 Start 27 September Know What is Pitru Dosha Upay To Remove in Hindi
Pitru Paksha - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शनिवार, 26 सितंबर से पितृपक्ष आरंभ हो चुके हैं। पितृपक्ष के दौरान पितरदेव अपने परिजनों से मिलने पृथ्वी पर आते हैं और अपने परिजनों से श्राद्ध और पितृकर्म आदि करने के बाद उनको आर्शीवाद देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पितृपक्ष और पितृदोष का खास महत्व होता है। पितृदोष का संबंध पूर्वजों से जुड़े कर्मों और कुंडली में ग्रहों की विशेष स्थिति होने पर बनता है। ज्योतिष में पितृदोष को अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि अगर किसी जातक की कुंडली में पितृसंबंधी दोष है तो उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस वर्ष पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्तूबर तक चलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं पितृदोष से जुड़े संकेत और इसका ज्योतिषीय महत्व और उपाय।

विज्ञापन


कब लगता है पितृदोष
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब अपने पूर्वजों का सही तरह से अंतिम संस्कार, श्राद्ध या तर्पण नहीं होता है तब पितृ दोष लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य-राहु, सूर्य-शनि युति या नवम भाव में राहु होता है तो पितृदोष लगता है। 
विज्ञापन


पितृ दोष के संकेत
संतान सुख में बाधा- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ संबधी कोई दोष होता है, तो उसको संतान सुख में बाधाएं आती है या फिर संतान होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह में रुकवटें- अगर किसी व्यक्ति के विवाह होने में तरह-तरह की बाधाएं आने लगे, विवाह के लिए आयु निकलने लगे, या फिर विवाह होने के बाद दांपत्य जीवन में परेशानियां आने लगे तो यह पितृदोष के लक्षण हैं। 

धन संबंधी परेशानियां- जब बार-बार तमाम कोशिशें करने के बाद भी व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो इसे पितृदोष के लक्षण माना जाता है। 

पारिवारिक कलह- जब अक्सर घर के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों में लड़ाई-झगड़े होने लगे और घर में अशांति का माहौल बना हो तो इससे पितृ संबंधी दोष माना जाता है। 

स्वास्थ्य संबंधी समस्या- जब व्यक्ति को अक्सर शारीरिक परेशानियां होने लगे या फिर घर के किसी सदस्य को कोई गंभीर बीमारियों से जूझना पड़े तो यह पितृदोष से संबंधी रोग माना जाता है। 

सपने में बार-बार पूर्वजों का दिखाई देना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब किसी व्यक्ति के सपने मे बार-बार पूर्वज दिखाई दे या फिर पितरों से संबंधी कोई संकेत जुड़ा हो तो इसे पितृदोष माना जाता है। 

पितृ दोष दूर करने के उपाय 
- जिन लोगों के जीवन में पितृ संबंधी कोई दोष है तो उन्हे पितृपक्ष के अलावा हर महीने पड़ने वाली अमावस्या तिथि पर पितरों को तर्पण देना चाहिए। 
- पितृपक्ष के दौरान कौवा, गाय, कुत्ता, चींटी और मछली को चावल के पिंड या रोटियां खिलाएं।
- कुंडली में पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए पितृ पक्ष और अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा, जल, काला तिल और दूध जरूर अर्पित करें। ऐसी मान्यता है इससे कुंडली में मौजूद पितृदोष दूर होता है। 


पितृ दोष और कालसर्प दोष उपाय: करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और जरूरी नियम

पितृपक्ष 2026: कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध कर्म? जानिए 12 प्रमुख प्रकार और उनका महत्व

पितृपक्ष 2026: राशि के अनुसार करें ये उपाय, पितरों की कृपा से जीवन में आएंगे शुभ बदलाव
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed