फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Bans Three Argentina Players Over World Cup Final Scuffle, Paredes Gets 10-Match Suspension

FIFA: अर्जेंटीना के तीन खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध, परेडेस पर 10 मैच का बैन; विश्वकप फाइनल के बाद हुई थी लड़ाई

Fri, 21 Aug 2026 09:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 21 Aug 2026 09:37 PM IST
सार
Register For Event

विश्व कप फाइनल में स्पेन से हार के बाद हुई झड़प के मामले में फीफा ने अर्जेंटीना के लियांड्रो परेडेस पर 10 मैच, नाहुएल मोलिना पर सात मैच और थियागो अल्माडा पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है। एएफए पर 1.10 लाख डॉलर का जुर्माना लगा है, जबकि अर्जेंटीना ने फैसले के खिलाफ फीफा और जरूरत पड़ने पर सीएएस में अपील करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
FIFA Bans Three Argentina Players Over World Cup Final Scuffle, Paredes Gets 10-Match Suspension
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : Reuters

विस्तार

विश्व कप फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद मैदान पर हुई झड़प के मामले में फीफा ने अर्जेंटीना के तीन खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की है। मिडफील्डर लियांड्रो परेडेस को 10 मैचों के लिए निलंबित किया गया है। यह विश्व कप इतिहास में सबसे कड़ी सजा में से एक है। फीफा ने अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुएल मोलिना पर सात मैच और थियागो अल्माडा पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है। परेडेस और मोलिना पर 90-90 हजार डॉलर, जबकि अल्माडा पर 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

परेडेस ने स्पेन के खिलाड़ियों से की थी मारपीट
फीफा के मुताबिक, फाइनल के बाद हुई झड़प में परेडेस ने स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़ा और गावी को जमीन पर धक्का दिया। परेडेस पर लगाया गया 10 मैच का प्रतिबंध 2027 तक अर्जेंटीना के लिए होने वाले राष्ट्रीय टीम के मुकाबलों में उनके खेलने पर असर डालेगा। फीफा कैलेंडर के अनुसार जून 2027 तक अर्जेंटीना के 10 मुकाबले निर्धारित हैं। हालांकि, इनमें से सभी मैच दोस्ताना मुकाबले हो सकते हैं, क्योंकि फिलहाल कोई प्रतिस्पर्धी मैच तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेन के गावी पर भी लगा एक मैच का बैन
फीफा ने स्पेन के मिडफील्डर गावी पर भी एक मैच का प्रतिबंध लगाया है। उन्हें यह सजा 26 सितंबर को वेम्बली में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले नेशंस लीग मुकाबले के लिए मिली है। अर्जेंटीना के कोचिंग स्टाफ में शामिल रॉबर्टो अयाला पर तीन मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। उन पर 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

FIFA Bans Three Argentina Players Over World Cup Final Scuffle, Paredes Gets 10-Match Suspension
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : Reuters
अर्जेंटीना फुटबॉल संघ पर भी कार्रवाई
फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) पर कुल 1.10 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। विश्व कप के दौरान कई घटनाओं को इसका आधार बनाया गया, जिसमें सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद खिलाड़ियों द्वारा फॉकलैंड द्वीप समूह से जुड़ा राजनीतिक बैनर ले जाना और प्रशंसकों के भेदभावपूर्ण नारे शामिल हैं। इसके अलावा एएफए को नस्लवाद विरोधी परियोजनाओं पर 1 लाख डॉलर खर्च करने का भी आदेश दिया गया है।

अर्जेंटीना करेगा फैसले के खिलाफ अपील
एएफए ने कहा है कि उसका कानूनी विभाग फीफा से फैसलों के विस्तृत आधार की मांग करेगा और इसके बाद फीफा की अपील समिति के सामने चुनौती देगा। जरूरत पड़ने पर अर्जेंटीना खेल पंचाट न्यायालय (सीएस) का भी रुख कर सकता है।

सुआरेज और सिमुनिच के बराबर परेडेस की सजा
परेडेस का 10 मैच का प्रतिबंध विश्व कप से जुड़े मामलों में बेहद कड़ी सजा है। 2014 में उरुग्वे के स्टार लुइस सुआरेज को इटली के जियोर्जियो चिएलिनी को काटने के मामले में चार महीने के लिए फुटबॉल से निलंबित किया गया था और उरुग्वे के लिए आठ प्रतिस्पर्धी मैचों से भी बाहर किया गया था। वहीं, क्रोएशिया के जोसिप सिमुनिच को 2013 में विश्व कप क्वालीफाइंग प्लेऑफ के बाद 10 मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

FIFA Bans Three Argentina Players Over World Cup Final Scuffle, Paredes Gets 10-Match Suspension
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : Reuters
फाइनल में क्या हुआ था?
पिछले महीने न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में खेले गए विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन ने कड़े मुकाबले में हराया था। मैच में अर्जेंटीना की ओर से कोई खास आक्रमण देखने को नहीं मिला। स्पेन के फॉरवर्ड फेरान टोरेस ने अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में निर्णायक गोल किया। इससे पहले अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को लाल कार्ड दिखाया गया था। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झड़प हुई थी, जिसे फीफा ने हमले से जुड़े मामलों के तौर पर दर्ज किया और अब उसके आधार पर ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed