फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mansi wins silver; Tanvi, Komal claim bronze in U-20 Wrestling World Championship know

U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: मान्सी लाथर ने जीता रजत, तन्वी और कोमल ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

Sat, 22 Aug 2026 11:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:13 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। मान्सी लाथर ने 68 किग्रा में रजत, जबकि तन्वी मगदूम और कोमल ने 57 व 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Mansi wins silver; Tanvi, Komal claim bronze in U-20 Wrestling World Championship know
अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन और पदक अपने नाम कर लिए। मान्सी लाथर ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता, जबकि तन्वी मगदूम और कोमल ने क्रमश: 57 और 59 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन


मंसी लाथर को रजत पदक
68 किलोग्राम भारवर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में मान्सी लाथर को चीन की चेनलिंग सॉन्ग के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मान्सी को इस मुकाबले में 1-2 से शिकस्त मिली। इस तरह उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


तन्वी ने 10-4 से दर्ज की जीत
57 किलोग्राम भारवर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में तन्वी मगदूम ने कनाडा की अग्निया क्राकोव्स्का को 10-4 से हराया। इस जीत के साथ तन्वी ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोमल ने हंगरी की पहलवान को दी मात
59 किलोग्राम भारवर्ग में कोमल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में हंगरी की एडा बालाज को 5-2 से शिकस्त देकर कांस्य पदक जीता।


भारत के पदक अभियान को मिली मजबूती
इन तीन पदकों के साथ अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों के पदक अभियान को और मजबूती मिली है। मान्सी का रजत और तन्वी व कोमल के कांस्य पदक भारतीय दल के लिए अहम उपलब्धि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed