{"_id":"6a8a7a7d31af42264c0be24a","slug":"beijing-hosts-robot-olympics-over-2-000-humanoid-robots-showcase-human-like-skills-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग में रोबोट ओलंपिक की शुरुआत: 2000 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट दिखा रहे इंसानों जैसा करतब; हैरान हुए दर्शक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बीजिंग में रोबोट ओलंपिक की शुरुआत: 2000 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट दिखा रहे इंसानों जैसा करतब; हैरान हुए दर्शक
Sun, 23 Aug 2026 10:13 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:13 AM IST
बीजिंग में दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स यानी ‘रोबोट ओलंपिक’ की शुरुआत हो गई है। पांच दिन चलने वाले इस आयोजन में 16 देशों की 650 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। 2,000 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट फुटबॉल, टेनिस, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों में अपनी क्षमता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
बीजिंग में दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स यानी ‘रोबोट ओलंपिक’ की शुरुआत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की राजधानी बीजिंग में शनिवार से दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स (रोबोट ओलंपिक) की शुरुआत हो गई है। इस पांच दिवसीय आयोजन में 16 देशों के 650 से अधिक टीमों के 2,000 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट हिस्सा ले रहे हैं। ह्यूमनॉइड के इस ओलंपिक में रोबोट्स के बीच दौड़, फुटबॉल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, किकबॉक्सिंग जैसे विभिन्न खेल मुकाबले व औद्योगिक गतिविधियां हो रही हैं।
पहले दिन 4,00 मीटर और 1,500 मीटर जैसी दौड़ पूरी तरह से स्वायत्त श्रेणी में हुईं, जहां रोबोट्स बिना रिमोट कंट्रोल के दौड़े। वी आर चाइना की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्घाटन के मौके पर रोबोट्स ने किसी आर्मी परेड की तरह बिल्कुल एक कतार और तालमेल में मार्च-पास्ट किया। चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट गैलबॉट ने जब लॉन टेनिस के लिए जोरदार डाइव लगाई तो यह नजारा देख दर्शक हैरान रह गए। एजेंसी
विज्ञापन
पहले दिन 4,00 मीटर और 1,500 मीटर जैसी दौड़ पूरी तरह से स्वायत्त श्रेणी में हुईं, जहां रोबोट्स बिना रिमोट कंट्रोल के दौड़े। वी आर चाइना की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्घाटन के मौके पर रोबोट्स ने किसी आर्मी परेड की तरह बिल्कुल एक कतार और तालमेल में मार्च-पास्ट किया। चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट गैलबॉट ने जब लॉन टेनिस के लिए जोरदार डाइव लगाई तो यह नजारा देख दर्शक हैरान रह गए। एजेंसी
विज्ञापन
बीजिंग में दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स यानी ‘रोबोट ओलंपिक’ की शुरुआत
- फोटो : Amar Ujala
बॉक्सिंग देखने के लिए उमड़े लोग, बैडमिंटन भी खेला
रोबोट ओलंपिक का आयोजन बीजिंग के नेशनल स्पीड स्केटिंग ओवल (आइस रिबन) में में हो रहा है। रोबोट्स के बीच इंसानी खेलों का नजारा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और पहले दिन इंसानी खेलों की तरह की ओपनिंग सेरेमनी हुई। चीन के प्रमुख अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार यूनीट्री टेक्नोलॉजीज के स्टैंड पर दो ह्यूमनॉइड रोबोट्स के बीच लाइव बॉक्सिंग को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।