जॉन टर्नस बने एपल के नए सीईओ: पद संभालते ही कंपनी ने किया सैलरी का खुलासा, जानें कितना है नए बॉस का पैकेज

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 02 Sep 2026 02:43 PM IST
सार

जॉन टर्नस पैकेज:

एपल में टिम कुक के बाद अब जॉन टर्नस ने नए सीईओ के रूप में कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने नए सीईओ और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के सैलरी पैकेज का भी खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं किसे मिलेगी कितनी सैलरी।

विज्ञापन
Apple Reveals New Pay Packages CEO John Ternus, Executive Chairman Tim Cook
नए सीईओ और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के सैलरी पैकेज का हुआ खुलासा - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    एपल कंपनी में एक बड़ा बदलाव हुआ है। जॉन टर्नस ने टिम कुक से कमान लेते हुए कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस बदलाव के साथ ही एपल ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास दाखिल की गई नई फाइलिंग में जॉन टर्नस और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की नई भूमिका में गए टिम कुक के मुआवजे का आधिकारिक खुलासा कर दिया है।

    मंगलवार को आई इस फाइलिंग के मुताबिक, नए सीईओ टर्नस का इस वित्तीय वर्ष के लिए टारगेट मुआवजा लगभग 58 मिलियन डॉलर (लगभग 551 करोड़) तय किया गया है। वहीं, टिम कुक को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में लगभग 47 मिलियन डॉलर (लगभग 446 करोड़) मिलेंगे।

    विज्ञापन

    जॉन टर्नस और टिम कुक: किसे कितना मिलेगा वेतन?

    • जॉन टर्नस के नए पैकेज में तीन मिलियन डॉलर की सालाना सैलरी और अगले साल के लिए 55 मिलियन डॉलर का टारगेटेड स्टॉक अवॉर्ड शामिल किया गया है।
    • इसके अलावा, कंपनी के अनुसार टर्नस को वित्तीय वर्ष 2026 में करीब 2.5 मिलियन डॉलर मूल्य का प्रोरटेड रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट (RSU) अवॉर्ड भी मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी का वित्तीय वर्ष सितंबर तक चलता है। यानी टर्नस के पैकेज का बड़ा हिस्सा स्टॉक अवॉर्ड के रूप में है, जिसकी वास्तविक कीमत Apple के शेयर की कीमत के साथ बढ़ या घट सकती है।

    55 मिलियन डॉलर के स्टॉक अवॉर्ड में क्या खास?

    • टर्नस को वित्तीय वर्ष 2027 में मिलने वाले बड़े इक्विटी अवॉर्ड का 75 फीसदी हिस्सा परफॉर्मेंस-बेस्ड आरएसयूएस होगा। यह एपल के टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न यानी टीएसआर के प्रदर्शन से जुड़ा होगा और इसकी तुलना एस एंड पी 500 की दूसरी कंपनियों के प्रदर्शन से की जाएगी।
    • बाकी 25 फीसदी टाइम-बेस्ड आरएसयू होंगे। ये चार साल में समान सेमी-एनुअल किस्तों में वेस्ट होंगे।सरल शब्दों में कहें तो टर्नस के स्टॉक अवॉर्ड का बड़ा हिस्सा इस बात पर निर्भर करेगा कि एपल दूसरी बड़ी लिस्टेड अमेरिकी कंपनियों की तुलना में कैसा प्रदर्शन करता है। वहीं, बाकी स्टॉक समय के साथ धीरे-धीरे उनके नाम वेस्ट होंगे।
    • एपल ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर टर्नस की सैलरी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, माना जाता है कि पिछली भूमिका में वह करीब 25 मिलियन डॉलर (लगभग 237 करोड़ रुपये) कमा रहे थे।
    • वहीं, नया पद ग्रहण करने पर टिम कुक का पैकेज सीईओ के तौर पर उनकी पिछली कमाई से कम है। वित्तीय वर्ष 2027 के लिए कुक को दो मिलियन डॉलर की सालाना सैलरी और 45 मिलियन डॉलर का नियोजित स्टॉक अवॉर्ड मिलेगा।
    • कुक के इक्विटी अवॉर्ड का 50 फीसदी हिस्सा परफॉर्मेंस-बेस्ड होगा। बाकी 50 फीसदी टाइम-बेस्ड आरएसयू होंगे, जो चार साल में वेस्ट होंगे। यानी टर्नस की तुलना में कुक के नए स्टॉक पैकेज में परफॉर्मेंस-बेस्ड हिस्सेदारी कम रखी गई है।

    रिटायरमेंट के बाद भी कुक को मिलते रहेंगे शेयर

    इतना ही नहीं एपल की फाइलिंग में टिम कुक के लिए एक खास व्यवस्था का भी जिक्र है। अगर कुक ग्रांट डेट की पहली सालगिरह पर या उसके बाद रिटायर होते हैं, तो उन्हें उनके शेयर मिलते रहेंगे। हालांकि, ये शेयर अपनी मूल वेस्टिंग डेट पर ही मिलेंगे। आमतौर पर किसी एग्जीक्यूटिव के कंपनी छोड़ने पर उसके कुछ अनवेस्टेड शेयर जब्त हो सकते हैं। लेकिन कुक के मामले में ऐसा नहीं होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बतौर सीईओ कुक ने कितना कमाए?

    • 2025 की बात करें तो सीईओ के रूप में टिम कुक का पे पैकेज 74.3 मिलियन डॉलर था। इसमें 3 मिलियन डॉलर की सैलरी, 12 मिलियन डॉलर के परफॉर्मेंस-बेस्ड कैश अवॉर्ड्स और 57.5 मिलियन डॉलर के स्टॉक अवॉर्ड्स शामिल थे। इसके मुकाबले एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर उनका नया टारगेट पैकेज करीब 47 मिलियन डॉलर है।
    • टिम कुक से जॉन टर्नस को मिला यह हैंडओवर एपल के लिए बेहद महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। इस सदी में यह एपल में सीईओ पद पर केवल दूसरा बदलाव है। टिम कुक को अगस्त 2011 में एपल का सीईओ नियुक्त किया गया था। उन्होंने कंपनी के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की जगह ली थी। सीईओ के तौर पर करीब 15 साल के कार्यकाल में कुक ने एपल की वैल्यूएशन को करीब 350 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 4.5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा करने में मदद की।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें