फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Action in Agra: Nine Unauthorized Constructions Sealed for Building Without Approved Maps

एडीए की बड़ी कार्रवाई: बिना नक्शा मंजूरी धड़ल्ले से हो रहे थे निर्माण, प्रवर्तन दल ने नौ पर लग दी सील

Thu, 17 Sep 2026 08:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 08:44 AM IST
सार
Register For Event

आगरा में एडीए के प्रवर्तन दल ने बिना मानचित्र स्वीकृति कराए जा रहे नौ निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
ADA Action in Agra: Nine Unauthorized Constructions Sealed for Building Without Approved Maps
एडीए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बुधवार को अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की। शहर के अलग-अलग वार्डों में बिना मानचित्र स्वीकृति वाले नौ निर्माण पर सील लगाई गई। इनमे वार्ड छत्ता द्वितीय में चार, ताजगंज द्वितीय में एक और ताजगंज प्रथम में चार निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष एम़ अरुन्मौली ने बताया कि वार्ड छत्ता द्वितीय में कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर कृष्णा आकृति काॅलोनी में अनुराग कुमार बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चार निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन


ताजगंज वार्ड द्वितीय में फतेहाबाद रोड बसई खुर्द में फ्यूचर क्राफ्ट के पास राजेश बिना मानचित्र स्वीकृति के एक निर्माण कार्य करा रहा था। इसी तरह ताजगंज वार्ड प्रथम में वीरेंद्र सिंह जीआर हॉस्पिटल के सामने रजरई रोड पर, जितेंद्र आनंद विहार कॉलोनी, उत्तम सिंह चौहान सिरौली रोड और श्रीनिवास पट्टी पचगई में बिना मानचित्र स्वीकृत किए निर्माण कार्य करा रहे थे। इन सभी पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed