फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA NOC on Government Land: Multi-Storey Building Comes Up, RTI Reveals Irregularity

सरकारी जमीन पर तान दी इमारत: एडीए ने जारी की एनओसी, आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा; अब होगी जांच

Fri, 25 Sep 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 10:30 AM IST
सार
Register For Event

आगरा में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जमीन पर एडीए की एनओसी के आधार पर बहुमंजिला इमारत खड़ी होने का मामला सामने आया है। आरटीआई से जानकारी मांगे जाने के बाद मामला उजागर हुआ, जिसके बाद जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
 

विज्ञापन
ADA NOC on Government Land: Multi-Storey Building Comes Up, RTI Reveals Irregularity
एडीए कार्यालय

विस्तार

सरकारी रिकॉर्ड में राजकीय स्थान (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज जमीन पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बिल्डर को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया। एनओसी को आधार बनाकर बिल्डर ने बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी और बिजली-पानी कनेक्शन सहित अन्य सुविधाएं भी हासिल कर लीं। आरटीआई के तहत जानकारी मांगे जाने पर सरकारी तंत्र और बिल्डर की मिलीभगत का खुलासा हुआ। अब इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मामला कोतवाली वार्ड के अंतर्गत गुड़ की मंडी, हनुमान गली स्थित प्लॉट संख्या 14/265, 14/266 भाग, 14/270 से जुड़ा है। आवेदक मालती शर्मा ने रो-हाउस निर्माण के लिए एडीए में ऑनलाइन आवेदन किया गया था, जिसके आधार पर विभिन्न विभागों से एनओसी मांगी गई। प्राधिकरण ने एनओसी देने से पहले प्रशासन से संबंधित जमीन की जानकारी मांगी। क्षेत्रीय लेखपाल तहसील सदर और नजूल मुहर्रिर की संयुक्त जांच में संपत्ति राजस्व अभिलेखों में खसरा संख्या 366 के भाग में दर्ज पाई गई।
विज्ञापन


अभिलेखों के अनुसार, श्रेणी 15(2) के तहत भूमि आबादी, सड़क, रास्ता व रेलवे भवन के अधीन नॉन जैड ए खतौनी खाता संख्या 87 में दर्ज है। रिपोर्ट में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि यह भूखंड राजकीय स्थान है और इसका स्वामित्व सरकार के पास है। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर सरकारी जमीन पर ही एडीए ने एनओसी जारी कर निर्माण की हरी झंडी दे दी। न केवल अवैध रूप से नक्शा पास हुआ, बल्कि बहुमंजिला बिल्डिंग तनकर खड़ी हो गई और उसे बिजली-पानी के कनेक्शन भी जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। अगर सरकारी रिकॉर्ड में सरकारी भूमि दर्ज है तो एनओसी कैसे दी गई। अवैध निर्माण कैसे हुआ, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि एनओसी दिए जाने की एक प्रक्रिया है। उसके तहत ही सभी दस्तावेज देखने के बाद उसे जारी किया जाता है। अगर सरकारी भूमि पर एनओसी दी गई है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed