फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   admission process for Agra University has begun

आगरा विश्वविद्यालय: काॅलेजों में प्रवेश लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी; इस तारीख से पहले करें आवेदन

Wed, 26 Aug 2026 09:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 09:38 PM IST
सार
Register For Event

आगरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेजों में प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई। काॅलेजों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी अंतिम तारीख भी निर्धारित कर दी गई है। 

विज्ञापन
admission process for Agra University has begun
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण तारीखें तय कर दी हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 30 सितंबर तक अंतिम रूप से प्रवेश लिए जाएंगे। वहीं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल प्रभारी प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि 31 अगस्त तक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद कॉलेज स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कॉलेजों को प्रवेश से संबंधित समस्त प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इस बार प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। पंजीकरण के बाद प्रवेश प्रक्रिया संबंधित कॉलेज स्तर पर आगे बढ़ेगी। प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पंजीकरण और प्रवेश के लिए अलग-अलग समयसीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed