फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Food Department Seizes 38 Kg Ghee, Sends 21 Food Samples for Testing

आगरा में मिलावट पर खाद्य विभाग का छापा: 38 किलो घी जब्त, दूध-पनीर समेत 21 नमूने जांच को भेजे

Fri, 16 Oct 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 09:33 AM IST
सार
Register For Event

आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर गोबर की चौकी स्थित शान डेयरी से 35 किलो घी सीज किया और अन्य कार्रवाई में कुल 38 किलो घी जब्त किया। दूध, पनीर, दही, मावा, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के 21 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
 

विज्ञापन
Agra Food Department Seizes 38 Kg Ghee, Sends 21 Food Samples for Testing
आगरा में मिलावट पर खाद्य विभाग का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर 38 किलो घी जब्त किया है। दूध, पनीर, दही समेत विभिन्न सामग्री के 21 नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। नमूने फेल होने पर विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोबर की चौकी स्थित शान डेयरी पर जांच की। यहां पर छोटे ड्रम में घी मिला। इसमें मिलावट प्रतीत होने पर इसको सीज कर दिया है। इसका वजन 35 किलो है। डेयरी से घी और पनीर के नमूने भी लिए हैं। बाह के नंद गोपाल जी डेयरी-राजेश एंटरप्राइजेज से पनीर के दो नमूने भी लिए हैं। मुस्तफा क्वार्टर के पंडित जी डेयरी से दही, जगनेर की श्याम बाबा डेयरी-सलमान डेयरी से दूध के दो, पनीर और मावा का एक नमूना लिया।
विज्ञापन


बोदला मारुति एस्टेट स्थित बाबा प्रोविजन स्टोर से मखाना, काजू, तेल का एक-एक और घी के तीन नमूने लिए हैं। सिकंदरा स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से स्नैकटैक गुलाब जामुन, बीकाजी काजू कतली, गोवर्धन घी, गुडलाइफ साबूदाना, पनीर और दूध का एक-एक नमूना लिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावट की आशंका पर टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed