{"_id":"6ad2461295c72483ee09c9be","slug":"fire-breaks-out-at-an-auto-parts-shop-in-agra-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग: बालूगंज बाजार में मची अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग: बालूगंज बाजार में मची अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू
Fri, 16 Oct 2026 09:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:13 PM IST
आगरा के बालूगंज बाजार में शुक्रवार शाम ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। धुआं और लपटों को देख बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बालूगंज में शुक्रवार रात शाॅर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने आसपास की दुकान से सामान बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का माल जल गया।
कमला नगर निवासी पंकज अग्रवाल की बालूगंज में श्याम ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। पहली मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि गोदाम से लपटें निकलने पर दुकानदार को पता चला। इससे बाजार में दुकानदार दहशत में आ गए। आसपास दर्जनों दुकानें हैं। आग फैलने की आशंका थी। समय रहते आग को बुझा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।
वहीं दोपहर में फतेहाबाद रोड स्थित ताज गैलेक्सी होटल के आउटडोर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने खुद ही आग को बुझाया। हालांकि दमकल भी पहुंच गई थी।