{"_id":"6ad8698c7def9a32b20c6b8b","slug":"agra-man-shoots-sister-while-she-cooks-victim-critical-in-icu-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ी घटना: किचन में खाना बना रही थी बहन, तभी भाई ने मार दी गोली; इसलिए उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ी घटना: किचन में खाना बना रही थी बहन, तभी भाई ने मार दी गोली; इसलिए उठाया खौफनाक कदम
Wed, 21 Oct 2026 12:58 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:58 PM IST
आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित विकास नगर में खाना बना रही बेबी कुमारी को उसके भाई राहुल उर्फ चौबा ने कथित तौर पर गोली मार दी। गंभीर हालत में वह आईसीयू में भर्ती है, जबकि पिता ने बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते घरवाले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना में ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में मंगलवार रात नशे में धुत भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। परिजन ने बताया कि बहन बेबी कुमारी रसोई में देर रात खाना बना रही थी, तभी उसके भाई राहुल उर्फ चौबा ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में रेफर कराया गया है। वह आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। गोली अभी उसकी पीठ में फंसी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना टेढ़ी बगिया के 100 फीट मार्ग स्थित विकास नगर सब्जी मंडी की है। बेबी की सहेली इरम ने घटना के बाद पुलिस की मदद के लिए 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के पिता कृपाल सिंह ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में मुख्य आरोपी बेटे राहुल कुमार उर्फ चौबा , बड़े भाई सुमेर सिंह और उनकी पत्नी राजकुमारी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि परिवार में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। 17 अक्तूबर सबसे छोटी बेटी तन्नू अपने पति सचिन के साथ के घर पर आई थी। उसने करीब दो बर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उसके आने पर राहुल ने मारपीट की थी। आरोपियों ने उन्हें और उनकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता के मुताबिक, इससे पहले भी परिवार की प्रताड़ना के संबंध में पुलिस को दो बार शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थीं। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।
तहरीर में नामजद भाभी ने लगाए बेबी पर गलत गतिविधियों में शामिल होने के आरोप
घायल बेबी की भाभी राजकुमारी का आरोप है कि पिछले एक साल से बेबी की गतिविधियों को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि बेबी अपनी सहेली इरम को साथ रखती थी और इसी बात को लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था। राजकुमारी के मुताबिक, मंगलवार रात राहुल नशे में धुत होकर घर आया था। इसके बाद उसने बेबी को गोली मार दी। हालांकि, बेबी पर लगाए गए कथित अनैतिक गतिविधियों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
घायल बेबी की भाभी राजकुमारी का आरोप है कि पिछले एक साल से बेबी की गतिविधियों को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि बेबी अपनी सहेली इरम को साथ रखती थी और इसी बात को लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था। राजकुमारी के मुताबिक, मंगलवार रात राहुल नशे में धुत होकर घर आया था। इसके बाद उसने बेबी को गोली मार दी। हालांकि, बेबी पर लगाए गए कथित अनैतिक गतिविधियों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बेबी की हालत गंभीर बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। आरोपी राहुल की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है