फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra MLC Election: SP Candidate Leads BJP in Vote Count

आगरा एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी 3,698 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी ने छोड़ी मतगणना; सुबह 5 बजे चले गए

Wed, 28 Oct 2026 05:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 05:39 AM IST
सार
Register For Event

आगरा विधान परिषद की शिक्षक सीट की मतगणना में डॉ. आकाश अग्रवाल को 13,087 और भाजपा के हरि किशोर तिवारी को 9,389 मत मिले हैं। सुबह चार बजे तक 29,865 मतपत्रों की गिनती के बाद अब दूसरी वरीयता के मतों की गणना शुरू हो गई है।
 

विज्ञापन
Agra MLC Election: SP Candidate Leads BJP in Vote Count
आगरा एमएलसी चुनाव मतगणना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की प्रक्रिया मंगलवार सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। बंडल तैयार होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक सीट और शाम सात बजे स्नातक सीट के मतों की गिनती 14-14 टेबल पर शुरू हुई।
विज्ञापन


सुबह चार बजे तक 29865 मतपत्रों की मतगणना हो चुकी है, जिसमें सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले को कुल 13,087 मत मिले हैं। वहीं भाजपा के हरी किशोर तिवारी को  9,389 मत प्राप्त हुए हैं। अब वरीयता के अनुसार मतगणना के राउंड शुरू हुए हैं जिसमें सर्वप्रथम दूसरी वरीयता की मतगणना की जा रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी का मतगणना स्थल पर चल रहा धरना खत्म हो गया। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज तिवारी अपने साथियों के साथ मतगणना प्रक्रिया बीच में छोड़कर चले गए, जबकि मतगणना जारी है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

शिक्षक सीट के मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बढ़त बना ली। हर टेबल पर आकाश को भाजपा के हरिकिशोर तिवारी से ज्यादा वोट मिले। हालांकि, आकाश लगातार मतगणना की व्यवस्था और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विरोध जताते रहे। वहीं, स्नातक निर्वाचन सीट के लिए मतों के बंडल बनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को गिनती शुरू हुई। पूरे दिन सियासी पारा गर्म रहा।

 
विज्ञापन

फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में बने मतगणना स्थल पर सुबह से ही प्रशासनिक सख्ती और गहमागहमी का माहौल रहा। सबसे पहले मतपेटियों को खोलकर वोटों की छंटनी की गई और मतों के बंडल बनाने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना स्थल पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर टेबल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

 
विज्ञापन

सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए। चुनावी मैदान में शिक्षक सीट से 12 और स्नातक सीट से 13 प्रत्याशी हैं। 23 अक्तूबर को हुए मतदान में आगरा समेत 12 जिलों के शिक्षक के करीब 30 हजार और स्नातक के 90 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था। गड़बड़ी के आरोपों के बाद शिक्षक सीट के लिए तीन बूथों पर 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान हुआ था।

 

सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
सपा प्रत्याशी और नेताओं ने प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए, जिसे चुनाव अधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया। शाम करीब छह बजे मतगणना स्थल के बाहर हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सभी को वहां से खदेड़ा।



 

शिक्षक सीट पर मतों की स्थिति
उम्मीदवार राउंड-1 के मत राउंड-2 के मत
डॉ. आकाश अग्रवाल - 5550 - 6701
हरिकिशोर तिवारी - 4859 - 4013
आकाश अग्रवाल - 205 - 249
चंद्र प्रकाश - 17 - 19
डॉ. जगवीर सिंह - 262 - 401
दिलीप कुमार आमौरिया - 949 - 474
धीरज सिंह - 203 - 130
ब्रह्मजीत सिंह - 37 - 58
मो. वसीम कलाम - 172 - 290
रण विजय यादव - 861 - 526
रामू प्रसाद - 8 - 3
राहुल पाराशर - 14 - 60
अस्वीकृत - 861 - 1126


 

स्नातक सीट पर मतों की स्थिति
उम्मीदवार राउंड-1 के मत राउंड-2 के मत कुल प्राप्त मत

डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) 5,848 5,350 11,198
शशांक यादव उर्फ सीटू 5,134 5,605 10,739

अंबरीश पाल सिंह 1,374 1,385 2,759
दक्ष कुमार 251 421 672

रुमा कुमारी 129 106 235
राहुल राज कुलश्रेष्ठ 80 97 177

अंबरीश कुमार सिंह 74 70 144
मतेंद्र सिंह गहलौत 65 34 99

मानवेंद्र प्रताप सिंह 47 41 88
रूप सिंह 14 41 55

रघुराज सिंह 22 29 51
राहुल गुप्ता 17 14 31

अनुराग सिंह 12 07 19
वैध मत 13,067 13,200 26,267

अस्वीकृत मत 928 796 1,724
कुल मत 13,995 13,996 27,991
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed