फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra MLC Vote Counting Row: Divisional Commissioner Says SP Candidate Shashank Yadav Is Present at Counting Ce

एमएलसी मतगणना: सपा के दावे पर कमिश्नर की सफाई, आरओ-एआरओ टेबल पर मौजूदगी का दावा; जारी की गई तस्वीर

Tue, 27 Oct 2026 01:50 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 01:50 PM IST
सार
Register For Event

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को प्रवेश नहीं मिलने की शिकायत पर विवाद खड़ा हो गया। सपा ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं आगरा मंडलायुक्त ने शिकायत संबंधी दावे को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी मतगणना शुरू होने से ही केंद्र पर मौजूद हैं। आरओ/एआरओ टेबल पर बैठे हैं। प्रशासन की ओर से साक्ष्य के रूप में तस्वीरें भी साझा की गई हैं।
 

विज्ञापन
Agra MLC Vote Counting Row: Divisional Commissioner Says SP Candidate Shashank Yadav Is Present at Counting Ce
जारी की गई तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को मतगणना केंद्र में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की अपील की थी।
विज्ञापन


इस शिकायत के जवाब में, डिविजनल कमिश्नर, आगरा ने स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू मतगणना प्रारंभ के समय से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने इस ट्वीट को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि प्रत्याशी आरओ/एआरओ टेबल पर स्वयं उपस्थित हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में साक्ष्य के तौर पर फोटो भी संलग्न किए गए हैं। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अफसर/जिलाधिकारी मथुरा, चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed