{"_id":"6a8bcdbea24be69507067333","slug":"agra-roadways-increases-bus-services-for-raksha-bandhan-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर रोडवेज की तैयारी: दिल्ली के लिए हर पांच मिनट और जयपुर के लिए 15 मिनट में मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर रोडवेज की तैयारी: दिल्ली के लिए हर पांच मिनट और जयपुर के लिए 15 मिनट में मिलेगी बस
Mon, 24 Aug 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:21 AM IST
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा परिवहन विभाग ने 26 से 31 अगस्त तक छह दिन का विशेष रोस्टर प्लान तैयार किया है। दिल्ली और जयपुर समेत 100 किलोमीटर तक के शहरों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जबकि कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित हाईवे के नीचे से रोडवेज बस से जाते यात्री
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के लिए तैयारियां कर ली हैं। छह दिन के लिए रोस्टर प्लान बनाया है। दिल्ली के लिए पांच और जयपुर के लिए हर 15 मिनट में बस मिलेगी। 100 किमी की दूरी वाले शहरों के लिए भी बसों के 25 फीसदी फेरे बढ़ा दिए हैं। चालक-परिचालक और कर्मचारियों की छह दिन के लिए अवकाश निरस्त कर दिए हैं। तय किमी बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विभाग के पास 783 बस हैं। इसमें से 752 बसों का संचालन करते हैं, बाकी की बसों को रिजर्व में रखा जाता है। औसतन ये बस 1500 से अधिक फेरे लगाती हैं। रक्षाबंधन के लिए 26 से 31 अगस्त तक 100 किमी तक की दूरी वाले फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़ समेत अन्य शहरों के लिए 400 से अधिक फेरे बढ़ा दिए हैं। खासतौर से दिल्ली-जयपुर रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए हैं। दिल्ली के लिए 150 फेरे किए हैं, जो अभी 104 हैं। जयपुर के लिए 25 फेरों को बढ़ाकर 50 कर दिए हैं।
दिल्ली के लिए आईएसबीटी से पांच मिनट में बस मिलेगी, जो पहले 15 मिनट का अंतराल था। ईदगाह बस अड्डे से जयपुर के लिए हर 15 मिनट में बस मिलेगी। पहले 30 मिनट में सुविधा मिलती थी। छह दिन में 1,800 किमी बस चलाने पर चालक-परिचालक को 1,200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यशाला के कर्मचारियों को छह दिन में 500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बताया कि रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का शासनादेश प्राप्त होते ही लागू कर दिया जाएगा।