फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's Historic Ram Barat Begins with 168 Tableaus

देख लीजिए आगरा की ऐतिहासिक राम बरात: सिया वरन को निकले रघुराई, झांकियों निकलना हुईं शुरू

Tue, 06 Oct 2026 03:56 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 03:56 PM IST
सार
Register For Event

ढोल-नगाड़ों की गूंज और बैंड-बाजों की धुन के बीच उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध राम बरात निकाली जा रही है। सबसे पहले झाकियां निकलना शुरू हो गई हैं। 
 

विज्ञापन
Agra's Historic Ram Barat Begins with 168 Tableaus
आगरा की ऐतिहासिक राम बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन के बीच आगरा की ऐतिहासिक राम बरात में झांकियों का निकलना शुरू हो गया है। 168 झांकियों से सजी बरात में भगवान राम सिया वरन के लिए निकले हैं, जिसमें देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की झलक दिखेगी।
विज्ञापन


बता दें168 झांकियों से सजी बरात में इस बार आस्था, सनातन परंपरा और सामाजिक संदेशों का विराट स्वरूप देखने को मिलेगा। बरात के सबसे आगे रजत रथ पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी विराजमान होकर नेतृत्व करेंगे। इसके बाद गोवर्धन लीला से लेकर तिरुपति बालाजी, सांवरिया सेठ, सालासर बालाजी, श्रीनाथजी, वैष्णो देवी और भगवान जगन्नाथ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों के प्रमुख धार्मिक स्थलों की झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन


5 भव्य झांकियां विशेष रूप से तैयार की गई हैं। इनमें फल-मेवा से सजी झांकियों के साथ सामाजिक, आध्यात्मिक और देशभक्ति के संदेश देने वाली झांकियां भी शामिल हैं। राम बरात प्रभारी प्रवीण स्वरूप बंसल ने बताया कि इस बार दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक परंपराओं को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। शुरुआती पांच झांकियां गणेश जी की होंगी। इनमें आठ फुट के गणेश जी हाथ जोड़कर सबसे पहले बरात की अगवानी करते नजर आएंगे। उत्तराखंड, महाराष्ट्र, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों की धार्मिक और सांस्कृतिक झलक भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि गोवर्धन लीला की झांकी में पर्वत और सरोवर के साथ मेवा से सजा दृश्य तैयार किया जाएगा। सांवरिया सेठ की झांकी भक्ति का रंग बिखेरेगी, तिरुपति बालाजी की झांकी फलों से सजी होगी। सालासर बालाजी और श्रीनाथजी के स्वरूप भी विशेष आकर्षण रहेंगे। पीतांबरी देवी, वैष्णो देवी और भगवान जगन्नाथ, नीब करौरी बाबा की झांकी भी इस बार बरात में शामिल होगी। विशाल बजरंग बली का स्वरूप और प्लेटफॉर्म पर हिलता-चलता डायनासोर बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। फिल्मी दृश्यों और कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां भी भव्यता बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed