फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Install 1,000 Solar Street Lights Across 100 Wards Before Diwali

आगरा: दिवाली से पहले जगमगाएंगी शहर की गलियां, 100 वार्डों में लगेंगी एक हजार सोलर लाइटें

Fri, 16 Oct 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 10:23 AM IST
सार
Register For Event

आगरा के 100 वार्डों में दिवाली से पहले एक हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाइटें लगाई जाएंगी और खंभों पर यूनिक आईडी से निगरानी व मरम्मत आसान होगी।
 

विज्ञापन
Agra to Install 1,000 Solar Street Lights Across 100 Wards Before Diwali
नगर निगम आगरा

विस्तार

दिवाली से पहले शहर की गलियां एक हजार से अधिक सोलर लाइटों से जगमगाएंगी। शहर के 100 वार्डों में हर एक में 10-10 सोलर लाइटें लगवाने की योजना है। 18 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटों में लीथियम बैटरी होगी जो सौर ऊर्जा से चार्ज होगी। नगर निगम खंभों के साथ ही लगवाएगा। खंभे पर यूनिक आईडी होगी, जिससे निगरानी और मरम्मत में आसानी होगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजना के तहत आगरा के 100 वार्डों में लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है। हर पार्षद के क्षेत्र में 10-10 सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। 10 मनोनीत पार्षदों को भी भी लाइटें दी जाएंगी। लीथियम बैटरी बेहद छोटी अधिक क्षमता की होगी। लाइटें गैल्वेनाइज्ड आयरन के पोल पर लगेंगी जिससे जंग नहीं लगेगी।
विज्ञापन


विद्युत यांत्रिक के मुख्य अभियंता अजय कुमार राम ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव के मुताबिक स्थलों को चिह्नित कर लगवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed