{"_id":"6aae0f3b7f10ec0f7a0f693c","slug":"agra-two-buildings-sealed-in-dayalbagh-over-unauthorized-construction-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए का शिकंजा: दयालबाग में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना नक्शा दो इमारतें, मौके पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए का शिकंजा: दयालबाग में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना नक्शा दो इमारतें, मौके पर लगाई सील
Sat, 19 Sep 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:57 AM IST
दयालबाग में बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे दो अनधिकृत निर्माणों को एडीए के प्रवर्तन दल ने सील कर दिया। दोनों कार्रवाई जयराम बाग क्षेत्र में की गई, जहां निर्माणकर्ता को पहले से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
एडीए द्वारा किया गया सील
- फोटो : एडीए
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को दयालबाग क्षेत्र में दो स्थानों पर चल रहे अनधिकृत निर्माणों को सील किया। यह कार्रवाई हरिपर्वत-द्वितीय वार्ड के तहत आने वाले दयालबाग इलाके में की गई।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने बताया कि जयराम बाग में सौरभ एन्क्लेव के पीछे आईजी की कोठी वाली लाइन में प्रेम सिंह बघेल बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करा रहे थे। इसी तरह 23-जयराम बाग में भी प्रेम सिंह अवैध रूप से निर्माण करा रहे थे।
सहायक अभियंता और अवर अभियंता के नेतृत्व में सुपरवाइजर व सचल दस्ते ने सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की।