{"_id":"6aaebf1bfd7b45045c012ac4","slug":"mob-beats-up-auto-rickshaw-driver-for-molesting-teenager-girl-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: ऑटो चालक ने की किशोरी से छेड़छाड़, भीड़ ने सिखाया युवक को सबक; बीच सड़क पर कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: ऑटो चालक ने की किशोरी से छेड़छाड़, भीड़ ने सिखाया युवक को सबक; बीच सड़क पर कर दी धुनाई
Sat, 19 Sep 2026 10:28 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:28 PM IST
आगरा में एक ऑटो चालक ने शनिवार देर शाम किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी शोर मचाने पर भीड़ ने चालक को दबोच लिया। जमकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने ऑटो चालक को भीड़ से बचाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के खंदारी चौराहे के निकट सर्विस रोड पर एक ऑटो चालक ने 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने डरकर शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। आटो चालक नशे में प्रतीत हो रहा था।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसे भी आरोप का पता चला, उसने आते ही चालक के ऊपर हाथ सेंक लिए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रास्ते में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे लोगों की भीड़ से बचाया। इस दौरान किशोरी और उसके परिजन ने लिखित शिकायत देने से मना कर दिया।
पुलिस ने चालक से बात की तो उसने आटो चलाने के दौरान गलती से हाथ छू जाने की बात कही। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।