{"_id":"6acb0e1179ea8e9865025ce7","slug":"constable-shoots-teacher-leader-nephew-in-agra-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिपाही ने मारी थी शिक्षक नेता के भतीजे को गोली, अस्पताल में माैत; परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सिपाही ने मारी थी शिक्षक नेता के भतीजे को गोली, अस्पताल में माैत; परिजन ने किया हंगामा
Sun, 11 Oct 2026 09:49 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:49 AM IST
घटना के बाद परिजन आरोपी के पुलिसकर्मी होने की बात चीख-चीखकर बोल रहे थे। मगर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही थी। चाचा जय गोविंद का आरोप है कि जिस पिस्टल से गोली मारी गई, वह आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आगरा के सदर के सेवला जाट में शुक्रवार देर रात शिक्षक नेता के भतीजे (ढाबा कर्मचारी) बीटू लवानिया (33) को गोली मारने का आरोप सिपाही जैकी चौधरी पर है। पुलिस उसके पुलिसकर्मी होने की बात छिपाती रही। उधर, इलाज के दौरान शनिवार तड़के बीटू की मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन ने हंगामा किया।
एसीपी सदर अमीषा ने उन्हें समझाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। शव घर पहुंचने पर परिजन ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर कार्रवाई का लिखित आश्वासन मांगा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने आरोपी को बर्खास्त कराने की रिपोर्ट भेजने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया। आरोपी और उसका भाई दोनों सिपाही हैं। जैकी वर्तमान में प्रयागराज में एक अधिकारी का गनर है।
बीटू लवानिया के भाई बंटी ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे के करीब बीटू के दोस्त देवा और रवि ढाबे पर आए थे। बीटू काम खत्म कर उनके पास ऑटो में आकर बैठ गया। वह थोड़ी दूर पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां मधुनगर निवासी जैकी बाइक से आया। ऑटो के पास पैदल पहुंचकर फायरिंग कर दी। बोला कोई बीच में आया तो उसे भी गोली मार देगा। इसके बाद बाइक लेकर चला गया। ऑटो में बीटू लहूलुहान था। लोगों की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन जान नहीं बचा सके। घटना के बाद परिजन आरोपी के पुलिसकर्मी होने की बात चीख-चीखकर बोल रहे थे। मगर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही थी। चाचा जय गोविंद का आरोप है कि जिस पिस्टल से गोली मारी गई, वह आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल है।
विज्ञापन
दोस्तों से विवाद का शक
पूर्व प्रधानाचार्य और शिक्षक नेता जय गोविंद लवानिया ने बताया कि भतीजा बीटू ढाबे पर काम कर खर्च चलाता था। जैकी से उसका पहले कोई विवाद नहीं हुआ। उन्हें शक है कि जैकी ने बीटू के दोस्तों से विवाद में गोली मारी है। पोस्टमार्टम में गोली सीना छेदकर पार निकलने की पुष्टि हुई है। जय गोविंद ने बताया कि जैकी चौधरी और उसका भाई संतोष चौधरी दोनों यूपी पुलिस के सिपाही हैं। जैकी की 2011 में नौकरी लगी थी। वर्तमान में वह प्रयागराज में एक अधिकारी का गनर है। वह क्षेत्र में अक्सर किसी न किसी पर रौब दिखाता है।
पत्नी के सामने जीवन यापन का संकट
पति की मौत से पत्नी अभिलाषा की हालत खराब है। वह कई बार बेहोश हो चुकी है। बेटी आरोही आठ वर्ष की है। परिवार के जीवन यापन पर संकट आ गया है। शनिवार को जब बीटू का शव घर पहुंचा तो महिलाओं ने इसी बात पर हंगामा किया कि अब परिवार की मदद कौन करेगा।
पीड़ित परिवार से मिलकर बात की है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देख कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर सतत पैरवी कर सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी। -दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त