फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drone Surveillance In Sensitive Areas Agra Police On Alert For Festivals

त्योहार पर अलर्ट: बारावफात के जुलूस मार्गों पर कड़ा सुरक्षा घेरा, ड्रोन से रहेगी नजर; पुलिस ने की ये तैयारी

Wed, 26 Aug 2026 09:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 09:02 AM IST
सार
Register For Event

बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर आगरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी का फैसला किया है। शहर को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटकर जुलूस मार्गों पर पुलिस और पीएसी तैनात की जाएगी।

विज्ञापन
Drone Surveillance In Sensitive Areas Agra Police On Alert For Festivals
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा प्लान बनाया है। नगर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। बारावफात के जुलूस मार्ग पर पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को सभी एसीपी के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि यक्ष एप पर अपराधियों का डाटाबेस तैयार किया जाए। समन-नोटिस की तामील की कार्रवाई एप के माध्यम से की जाए। विवेचनाओं का समय पर निस्तारण किया जाए। साइबर अपराध रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। पूर्व में जेल से रिहा हुए अपराधियों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाए। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पाट की पहचान करें। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बुधवार को बारावफात है। इसके बाद रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार हैं। इसको देखते हुए पुलिस अलर्ट रहे। डीजे लगाने वालों के साथ बैठक करें। तेज आवाज में गाने नहीं बजाए जाएं। आयोजकों और धर्म गुरुओं से बात की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed