फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eidgah-Kheria ROB closed for three months in agra

संकट में चार लाख लोग: ईदगाह-खेरिया आरओबी तीन माह के लिए बंद, चार किमी का लगाना पड़ेगा चक्कर; जाम से भी जूझेंगे

Sat, 17 Oct 2026 05:55 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 17 Oct 2026 05:55 AM IST
सार
Register For Event

शहर में पहले से ही मेट्रो और सीएम ग्रिड की योजनाओं के काम से जाम की स्थिति है। अब आरओबी के बंद होने से जाम की परेशानी दोगुनी हो सकती है। जो रास्ता पहले 10 मिनट में तय हो जाता था, अब उसके लिए घंटों का समय लग सकता है। 

विज्ञापन
Eidgah-Kheria ROB closed for three months in agra
आरओबी पर लगा बंद होने का बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में रेलवे ने ईदगाह-खेरिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को 17 अक्तूबर से तीन महीने के लिए बंद कर दिया है। यह करीब 50 साल पुराना है, अब इसका नवनिर्माण किया जाएगा। इसके बंद होने से करीब चार लाख लोगों की राह मुश्किल हो जाएगी। उन्हें 10 मिनट का रास्ता तय करने में घंटों का समय लगेगा।
विज्ञापन


यही नहीं आरओबी बंद होने से अब लोगों को चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। उन्हें अर्जुन नगर तिराहे से बदहाल बारह खंभा डबल फाटक संख्या 75 से गुजरना होगा। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आरओबी का निर्माण वर्ष 1970 में हुआ था। इसकी समयावधि पूरी होने के कारण इसे बंद कर नवनिर्माण का फैसला लिया गया है। इस पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम 15 जनवरी, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


यातायात पर बढ़ेगा दबाव
आरओबी बंद होने से खेरिया मोड़, अर्जुन नगर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ जाएगा। शहर में पहले से ही मेट्रो और सीएम ग्रिड की योजनाओं के काम से जाम की स्थिति है। अब आरओबी के बंद होने से जाम की परेशानी दोगुनी हो सकती है। यहां ख्वाजा की सराय, अर्जुन नगर, अवधपुरी, अजीत नगर, शिव नगर, कमाल खां, नरीपुरा, धनौली, मलपुरा, अकोला, खेरागढ़, जगनेर, कागारौल, तांतपुर आदि जगहों से लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा ईदगाह, नामनेर, माल रोड, ग्वालियर रोड, एमजी रोड, फतेहाबाद, शमसाबाद, रोहता, मधुनगर, राजपुर चुंगी के लिए इसी आरओबी से रास्ता निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

त्योहार होने से चिंता में कारोबारी
अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि त्योहारों के नजदीक होने से कारोबार भी प्रभावित होगा। ग्राहकों का आवागमन कम हो जाएगा। क्षेत्रीय दुकानदार मनोज नोतनानी ने बताया कि ग्राहकों का आवागमन कम हो जाएगा। दुकानदारों को भी सामान लेने पुराने बाजारों में जाना होता है, ऐसे में उन्हें जाम से जूझना पड़ेगा।

 

वैकल्पिक मार्गों के लिए सौंपा ज्ञापन
अजीत नगर बाजार कमेटी और ख्वाजा सराय बाजार कमेटी ने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग की है। अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि रेलवे ने वाहनों के लिए अर्जुन नगर, बारह खंभा और डबल फाटक मार्ग से रेलवे फाटक संख्या 75 होकर निकलने की व्यवस्था की है। पुल बंद करने से पहले अर्जुन नगर क्षेत्र से नगला छऊआ तक और रेलवे फाटक संख्या 77 से शाहगंज की ओर जाने के मार्ग को दुरुस्त किया जाए। इन मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि वाहन आसानी से निकल सकें।

आरओबी बंद होने से बड़ी परेशानी होगी। इसे दिवाली के बाद करना चाहिए था। यहां से रोज ढाई लाख लोगों का आवागमन होता है। त्योहार पर इनकी संख्या चार लाख तक पहुंच जाती है। -संजय कुमार, अध्यक्ष, ख्वाजा की सराय बाजार कमेटी

यहां से रोजाना लगभग 10 हजार स्कूली बच्चे निकलते हैं। उनकी दिक्कत बढ़ जाएगी। यहां ख्वाजा की सराय में तकरीबन 350 दुकानदार हैं। इसके बंद होने से कारोबार भी प्रभावित होगा। बारह खंबा वाला रास्ता भी सही नहीं है। -रुपचंद चंदानी, ख्वाजा की सराय

इस क्षेत्र के पांच लाख लोगों का रोजाना का आना-जाना रहता है। इसको बंद कर रहे हैं, बारह खंबा वाले रास्ते में कीचड़ है। रुई की मंडी फाटक से शाहगंज की ओर अतिक्रमण है। ऐसे में 10 मिनट का रास्ता तय करने में घंटों लग जाएगा। -दिलीप, ख्वाजा की सराय


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed