फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How Did Congress Workers Reach CEC's Agra Residence? Teams Launched From Agra to Mathura

खुफिया तंत्र हुआ फेल: मुख्य चुनाव आयुक्त के घर कैसे पहुंचे कांग्रेसी? मथुरा से आए थे कार्यकर्ता; उठे ये सवाल

Tue, 29 Sep 2026 08:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 08:32 AM IST
सार
Register For Event

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास पर प्रदर्शन करने मथुरा से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए, जिसकी पुलिस को पहले से भनक नहीं लग सकी। प्रदर्शन के वीडियो से आरोपियों की पहचान कर दो को नोएडा से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य की तलाश में आगरा से मथुरा तक टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
How Did Congress Workers Reach CEC's Agra Residence? Teams Launched From Agra to Mathura
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के विजय नगर कॉलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में कुछ ही घंटों में कांग्रेस के दो पदाधिकारियों को पकड़ लिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए आगरा से मथुरा तक टीमें लगाई गई हैं। आरोप लग रहा है कि पूरे घटनाक्रम में मथुरा और आगरा का सूचना तंत्र फेल रहा।
विज्ञापन


 

पुलिस की नजर जिले के कांग्रेसियों पर रही जबकि प्रदर्शन करने मथुरा से कार्यकर्ता आ पहुंचे। प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल कर दिया गया। पहले से सुरक्षा होती तो कोई घर तक नहीं पहुंच पाता। मगर हरीपर्वत पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। पूर्व में मुख्य चुनाव आयुक्त के घर के बाहर सुरक्षा लगाई गई थी। मगर उन्होंने पुलिस लगाने से मना कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद चौकी प्रभारी को गश्त के निर्देश दिए गए थे। एसीपी हरीपर्वत भी परिजन से बात कर चुके थे। मगर किसी को यह नहीं पता था कि आगरा में प्रदर्शन के लिए मथुरा से कांग्रेसी आ जाएंगे। मथुरा की एलआईयू को इसकी भनक नहीं लग सकी। वहीं आगरा में भी सूचना तंत्र फेल हो गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की बात कही थी। इस कारण पुलिस बेफिक्र थी।


 
विज्ञापन

उधर, विजय नगर काॅलोनी में मथुरा से कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता पहुंच गए। वह काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद गए। काॅलोनी के लोगों ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं वैश्य समाज ने भी घटना पर आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और वायरल वीडियो से पहचान कर प्राथमिकी में नाम बढ़ाए गए। दो आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

 

वीडियो से चिह्नित हो रहे आरोपी
मथुरा से कांग्रेस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। घर के लोहे के गेट पर पेंट से आपत्तिजनक शब्द लिखे। पुलिस पहुंची तो प्रदर्शन करने वाले नहीं मिले। लखनऊ तक मामले की जानकारी के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीमों को लगाया। प्रदर्शन का 1 मिनट 27 सेकंड का वीडियो भी सामने आया। इसमें कांग्रेसी मुख्य चुनाव आयुक्त के घर के बाहर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। कुछ लोग पेंट कर रहे हैं। बाद में सभी पैदल जाते नजर आए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सभी को चिह्नित करना शुरू किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रिंग रोड चौकी प्रभारी गौरव गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

घर पर था सिर्फ एक होमगार्ड
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद आगरा स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त के निवास पर पुलिस नजर बनाए हुए थी। परिवार के लोगों से अधिकारी मिले थे। हालांकि परिवार ने किसी तरह की सुरक्षा से इन्कार किया था। इस कारण घर के अंदर एक ही होमगार्ड था। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान वो कुछ नहीं कर सका।

 

बढ़ाई गई सुरक्षा
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। घर में सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया। पुलिस की पिकेट लगा दी गई। इसके साथ ही चौकी प्रभारी को भी तैनात किया गया है। आसपास भी नजर रखी जा रही है जिससे फिर से कोई इस तरह की हरकत नहीं कर दे। पुलिस ने लिखे आपत्तिजनक नारों को साफ करा दिया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन की शहर के पदाधिकारियों ने नहीं किया। हमसे कोई संपर्क भी नहीं किया गया। यह कार्यक्रम हाईकमान के स्तर पर तय किया गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed