{"_id":"6adcdc9f2a624f3f1902cef2","slug":"husband-pronounces-talaq-three-times-after-not-being-given-smart-tv-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पार की क्रूरता की हदें: स्मार्ट टीवी न देने पर बोला तीन बार तलाक, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पार की क्रूरता की हदें: स्मार्ट टीवी न देने पर बोला तीन बार तलाक, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
Sat, 24 Oct 2026 10:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:34 PM IST
आगरा में स्मार्ट सिटी के लिए पति ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। गर्भवती पत्नी को पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। तीन तालाक बोलकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में गूगल वाला स्मार्ट टीवी न देने पर पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से भगा दिया। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दोनों पक्ष की काउंसिलिंग में भी बात नहीं बनने पर मामला पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ताजगंज निवासी महिला की शादी 4 नवंबर 2023 को मथुरा के भूतेश्वर, नवीन कॉलोनी निवासी रिजवान के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद पति, सास, ससुर, देवर और ननदें कम दहेज लाने का ताना देकर उसे भूखा-प्यासा रखती थीं। जून 2024 में गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे गर्भपात हो गया। आरोप लगाया कि पति को सट्टे की लत है, कभी बुलट तो कभी रुपयों की मांग करता है। अब स्मार्ट टीवी के लिए परेशान कर रहा था।
बीते 2 अक्तूबर को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश हुई तो वह जान बचा कर मायके पहुंच गई। 8 अगस्त को परिवार की पंचायत में पति ने तीन बार तलाक कह दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि ताजगंज पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।