फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lead Bank Ranks Worst in Loan Recovery

लीड बैंक ही कर्ज वसूली में फिसड्डी: 1.69 लाख खातों में डूबे 2,846 करोड़ रुपये, केनरा बैंक के 762 करोड़ फंसे

Wed, 09 Sep 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 10:37 AM IST
सार
Register For Event

आगरा में जून 2026 की तिमाही रिपोर्ट के अनुसार बैंकों के 1.69 लाख खातों में 2,846.53 करोड़ रुपये एनपीए हो गए हैं, जिसमें 2,364.54 करोड़ रुपये प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के हैं। कर्ज वसूली में लीड बैंक केनरा बैंक सबसे पीछे है, जिसके 32,574 खातों में 762.52 करोड़ रुपये फंसे हैं; कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा एनपीए है।

विज्ञापन
Lead Bank Ranks Worst in Loan Recovery
ऋण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बैंकों से कर्ज लेकर उसे चुकाने के मामलों में कमी आ रही है। इसके चलते जिले में बैंकों के 1.69 लाख से अधिक खातों में 2846 करोड़ रुपये नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) हो गए हैं। बैंकों को सबसे बड़ा झटका कृषि और एमएसएमई जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों ने ही दिया है। हालत यह है कि जिले की बैंकिंग व्यवस्था को दिशा देने वाला लीड बैंक ही कर्ज वसूली में सबसे पीछे है।
विज्ञापन


जून 2026 तिमाही की एनपीए रिपोर्ट के अनुसार, कुल 2846.53 करोड़ रुपये के एनपीए में से अकेले 2364.54 करोड़ रुपये सिर्फ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के हैं। सबसे खराब स्थिति कृषि क्षेत्र की है, जहां 97,032 डिफॉल्टर खातों में 1391.23 करोड़ रुपये फंसे हैं। यह जिले के कुल एनपीए का लगभग आधा (48.8%) है। वहीं, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर में 30,519 डिफॉल्टर खातों का एनपीए 879.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


निजी से पांच गुना अधिक है सरकारी बैंकों का बकाया
एनपीए का सबसे ज्यादा बोझ सरकारी बैंकों के कंधों पर है। जहां निजी बैंकों का कुल एनपीए केवल 467.87 करोड़ रुपये है, वहीं सरकारी बैंकों का एनपीए 2119.69 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि क्षेत्र के अग्रणी केनरा बैंक के 32,574 खातों में 762.52 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक 451.17 करोड़ और भारतीय स्टेट बैंक 237.69 करोड़ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं को-ऑपरेटिव बैंकों के 258.97 करोड़ रुपये इन कर्जों में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले का एनपीए कार्ड- जून 2026
सेक्टर एनपीए खातों की संख्या एनपीए राशि (करोड़ रुपये)
कृषि क्षेत्र (प्राथमिकता) 97,032 1,391.23
एमएसएमई क्षेत्र (प्राथमिकता) 30,519 879.94
अन्य प्राथमिकता क्षेत्र 4,719 93.36
गैर-प्राथमिकता क्षेत्र 37,094 481.99
कुल 1,69,364 2,846.53


निगरानी का अभाव : ऋण वितरण के बाद बैंकों ने लाभार्थियों के व्यवसाय या फसल का जमीनी स्तर पर सत्यापन नहीं किया। बिना फॉलो-अप के कर्ज बांटने से डिफॉल्ट का आंकड़ा बढ़ गया।

लचर नेतृत्व : जब जिले का लीड बैंक (केनरा बैंक) ही वसूली में सबसे फिसड्डी है, तो अन्य बैंकों के रिकवरी सिस्टम से बेहतर नतीजों की उम्मीद बेमानी है।


छोटे कर्जदारों की अनदेखी : 1.69 लाख खातों का एनपीए होना यह साबित करता है कि छोटे कर्जदारों से समय पर किस्त वसूलने के लिए बैंकों के पास कोई प्रभावी जमीनी तंत्र नहीं है।

 जिला अग्रणी बैंक (एलडीएम) आगरा के प्रबंधक ऋषिकेश बनर्जी ने बताया कि लीड बैंक की शाखाएं ज्यादा हैं और ऋण वितरण भी सबसे अधिक है, इसी वजह से उनका एनपीए भी ज्यादा है। अब ऋण वितरण में सख्ती बरती जाएगी। ऐसे लोग जिन्होंने कर्ज नहीं चुकाया है, उन्हें भविष्य में ऋण नहीं मिलेगा। उनका सिबिल स्कोर खराब हो जाएगा। केसीसी और एमएसएमई में डिफॉल्टरों की संख्या अधिक है। रिकवरी के लिए आरसी जारी कर संपत्तियां कुर्क और नीलामी के जरिए बकाया वसूली का प्रावधान है। -,, 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed