{"_id":"6a888a933e665c92700c33a6","slug":"man-dressed-as-sadhu-assaulted-at-agra-cantt-railway-station-video-goes-viral-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साधु वेशधारी ने की ऐसी हरकत, स्टेशन पर यात्रियों का खाैल उठा खून; भीड़ ने कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साधु वेशधारी ने की ऐसी हरकत, स्टेशन पर यात्रियों का खाैल उठा खून; भीड़ ने कर दी पिटाई
Fri, 21 Aug 2026 11:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:00 PM IST
आगरा कैंट स्टेशन पर साधु वेशधारी एक व्यक्ति से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि साधु वेश में व्यक्ति प्लेटफाॅर्म पर भीख मांग रहा था, तभी उसने ऐसी हरकत कर दी कि यात्रियों ने उसकी पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
साधु वेशधारी से मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर साधु के वेश में एक व्यक्ति से मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग साधु का वेश बनाए गए व्यक्ति की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां ने व्यक्ति पर बदसलूकी का आरोप लगाया था, जिसके बाद महिला और अन्य यात्रियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
जीआरपी सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो 13 अगस्त का है, जबकि इसे शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति यात्रियों से भीख मांग रहा था। इसी दौरान उसने एक महिला को छू दिया, जिस पर वहां मौजूद यात्रियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उन्होंने बताया कि मामले में किसी यात्री की ओर से कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है। रेलवे हेल्पलाइन पर भी घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है |